विज्ञापन

बंगाल में चुनाव का अनोखा रंग: ...जब भड़क गए प्रचार गाड़ी के बैल, मायूस होकर लौटे नेताजी

पश्चिम बंगाल में इस बार दो फेज में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा, जिसमें राज्य की 142 सीटों पर वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. वहीं नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.

बंगाल में चुनाव का अनोखा रंग: ...जब भड़क गए प्रचार गाड़ी के बैल, मायूस होकर लौटे नेताजी
  • पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा
  • तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार श्याम प्रसन्ना लोहार ने बैलगाड़ी से चुनाव प्रचार करने का अनोखा प्रयास किया
  • बैलगाड़ी पर सवार होते ही बैल बिदक गया, जिससे प्रचार कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा और अफरा-तफरी मच गई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान सम्पन्न हो गया है. अब 29 अप्रैल को 142 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे फेज की वोटिंग होनी है. इस अंतिम चरण को लेकर सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है. बड़े नेताओं से लेकर स्थानीय कार्यकर्ता तक अपने-अपने अंदाज में जनता को लुभाने की कोशिश में जुटे हैं. इस प्रचार के कई रंग देखने को मिल रहे हैं. शनिवार को ऐसा ही एक नजारा बर्धमान जिले के औसग्राम में देखने तो मिला.

दरअसल तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार श्याम प्रसन्ना लोहार ने तेल के मुद्दे को लेकर बैलगाड़ी से चुनाव प्रचार करने की योजना बनाई. इसके लिए गाड़ी को खूब सजाया गया. पार्टी के झंडे लगाए गए, लेकिन बैल का मूड शायद खराब था, जैसे ही नेता जी प्रचार के लिए गाड़ी पर सवार हुए, बैल बिदक गया.

Latest and Breaking News on NDTV
नेता जी ने सोचा कि ग्रामीण परिवेश को अपनाने और बैलों को चुनाव प्रचार में शामिल करने से लोगों से उनका कनेक्शन और मजबूत होगा. लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पाए. काफी देर तक बैलों को काबू में करने की कोशिश की गई. वहां मौजूद उनके कार्यकर्ता भी बैलों को दिशा दिखाने की कोशिश में जुटे रहे, लेकिन बैल नहीं माने.

आखिरकार काफी अफरा-तफरी के बाद नेता जी को अपना ये कार्यक्रम रद्द करना पड़ा और वो मायूस होकर बैलगाड़ी से उतर गए. अब ये वीडियो काफी चर्चा में है.

Latest and Breaking News on NDTV

मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में इस बार दो फेज में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण में 23 अप्रैल को 92.88 प्रतिशत मतदान हुआ था. पहले चरण में बंपर वोटिंग के बाद अब सबकी नजरें दूसरे चरण के मतदान और नतीजे पर टिकी है. दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा, जिसमें राज्य की 142 सीटों पर वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. वहीं नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.

इस भी पढ़ें: एंटी इनकंबेंसी, बंपर वोटिंग, मार्जिन की लड़ाई... NDTV वॉक द टॉक में बंगाल चुनाव पर क्या बोले रुचिर शर्मा?

इस भी पढ़ें: NDTV 'वॉक द टॉक': बंगाल में सिर्फ TMC, चौथी बार बनाएंगे सरकार- चुनाव प्रचार के दौरान बोलीं मंत्री शशि पांजा

इस भी पढ़ें: 'बदलाव के मूड में बंगाल, इस बार बनेगी BJP सरकार', NDTV के 'वॉक द टॉक' में राहुल कंवल से बोले स्वपन दासगुप्ता

Latest and Breaking News on NDTV

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com