- रुचिर शर्मा ने कहा कि ममता बनर्जी चुनाव लड़ने में आक्रामक हैं और उनकी ऊर्जा उनकी उम्र के बावजूद प्रभावशाली है
- कोलकाता और बंगाल की संस्कृति अपनी जड़ों से जुड़ी हुई है, जो आधुनिकता के बावजूद अपनी पहचान बनाए रखती है
- पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की कभी समृद्ध इतिहास के बावजूद आज यह भारत के सबसे गरीब जिलों में गिना जाता है
एनडीटीवी के खास शो 'वॉक द टॉक' में एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल ने ग्लोबल इंवेस्टर और लेखक रुचिर शर्मा से बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की. टीएमसी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनाव लड़ने के तरीके पर रुचिर शर्मा ने कहा कि उन्हें मजबूत और आक्रामक चुनाव लड़ना पसंद है, वो इस उम्र में भी चुनौती पसंद करती हैं. वहीं उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी काफी शांत से दिखने और बोलने वाले हैं. बंगाल में एक नई जेनरेशन राजनीति में अपनी जगह बना रही है.
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की उम्र अब 70 साल हो गई है, लेकिन इस उम्र में भी उनकी इनर्जी कमाल की है. हालांकि उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी की रैली में मैंने ज्यादा जोश और उत्साह देखा. तो बंगाल की राजनीति में नई पीढ़ी का उभार देखना अच्छा है.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया

उन्होंने बताया कि लंदन के रहने वाले एक लेखक ने उस वक्त कहा था कि मुर्शिदाबाद रहने के लिए लंदन से भी अच्छी जगह है. ये उस वक्त की मुर्शिदाबाद की अपनी पहचान थी. और आज लगभग 300 साल बाद देख लीजिए इसकी क्या स्थिति है. ये काफी निराशाजनक है.

रुचिर शर्मा ने कहा कि आज सभी राज्य चुनाव जीतने के लिए विकास से ज्यादा अपनी वेलफेयर स्कीम पर भरोसा करते हैं, जिससे स्टेट कलेक्शन का एक बड़ा हिस्सा इसमें खर्च होता है. इससे राज्यों का नुकसान तो बढ़ता ही है, लंबे समय के विकास के कामों में भी बाधा आ रही है. अब ये वेलफेयर स्कीम एक ट्रेंड सा बन गया है.
उन्होंने कहा कि इसीलिए भारत और चीन के विकास की राह में एक यही बड़ा अंतर है. हमारी नीति अलग है. नेताओं का कहना है कि हमारे वेलफेयर स्कीम ज्यादा जरूरी है, क्योंकि ये सीधे उन जरूरतमंदों तक पहुंचता है, जिसको इसकी जरूरत है. हालांकि इसका प्रभाव दूरगामी हो सकता है. लेकिन फिलहाल यही सच है.

बता दें कि तमिलनाडु में जन्मे रुचिर शर्मा अब अमेरिका में बस चुके हैं. यह उनका भारत का 34वां चुनावी दौरा है. वो हर महीने में एक हफ्ता अलग-अलग देशों में घूमते हैं, जहां वे बड़े नेताओं, सीईओ और दूसरे स्थानीय तौर पर बड़े लोगों से मुलाकात करते हैं. उनके लेख द वॉल स्ट्रीट जरनल, द फाइनेंशियल टाइम्स, द वॉशिंगटन पोस्ट, फॉरेन अफेयर्स, फॉरेन पॉलिसी, ब्लूमबर्ग और द गार्जियन आदि में भी छपते रहे हैं.

इस भी पढ़ें: एंटी इनकंबेंसी, बंपर वोटिंग, मार्जिन की लड़ाई... NDTV वॉक द टॉक में बंगाल चुनाव पर क्या बोले रुचिर शर्मा?
इस भी पढ़ें: NDTV 'वॉक द टॉक': बंगाल में सिर्फ TMC, चौथी बार बनाएंगे सरकार- चुनाव प्रचार के दौरान बोलीं मंत्री शशि पांजा
इस भी पढ़ें: 'बदलाव के मूड में बंगाल, इस बार बनेगी BJP सरकार', NDTV के 'वॉक द टॉक' में राहुल कंवल से बोले स्वपन दासगुप्ता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं