देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली. धूल भरी आंधी के बाद बारिश भी शुरू हो गई. तेज हवा और आंधी से दिन में ही रात सा नजारा दिखने लगा. हर तरफ अंधेरा छा गया. तेज हवा के कारण चारों तरफ धूल का गुबार उड़ता दिखा. तेज आंधी और बारिश के कारण मुंबई हवाईअड्डे पर विमानों के परिचालन पर भी असर पड़ा है. मुंबई हवाई अड्डे के अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि अगली सूचना तक विमानों का परिचालन पूरी तरह से निलंबित कर दिया गया है.
#MumbaiRains: मुंबई में अचानक धूल भरी आंधी आई आई है. देखते देखते ही पूरा आसमान धूल से भर गया है.#mumbai #Rains pic.twitter.com/DBdvmiw9Ht
— NDTV India (@ndtvindia) May 13, 2024
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
धूल भरी आंधी के बाद मुंबई में देखते ही देखते पूरा आसमान धूल से भर गया, जबकि थोड़ी देर पहले ही धूप खिली थी. इसके बाद कई इलाकों में बारिश होने लगी.

मौसम ने भी चेतावनी जारी की है कि अगले 3-4 घंटों के दौरान पालघर और ठाणे जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं के साथ बिजली चमकने और मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना है. बाहर निकलते समय सावधानी बरतें.
📌Mod to intense thunderstorms over Red marked areas; District of Thane, Palghar, Raigad, Nagar & eastern suburbs of Mumbai during next 2 hrs. Mulund, Tiltwala, Kalyaan
— K S Hosalikar (@Hosalikar_KS) May 13, 2024
📌Mod to severe thunderstorms over yellow areas covering South ghat areas of Pune, Satara next 2,3 hrs
Watch pl pic.twitter.com/WF7qd7LWsE
आईएमडी ने पहले भी मुंबई के लिए 10 मई से मध्यम या गरज के साथ तेज बारिश की संभावना जताई थी.
#DustStorm over Lower Parel. #MumbaiRains pic.twitter.com/eVBz2JUsrP
— Mumbai Weather (@IndiaWeatherMan) May 13, 2024
हवा में रुकावट के कारण आती है आंधी
मौसम के जानकारों का कहना है कि मुंबई, पालघर, ठाणे, नवी मुंबई और अन्य हिस्सों में उठी आंधी हवा में रुकावट के कारण होता है. हवाएं विपरीत दिशाओं (उत्तर से दक्षिण और दक्षिण से उत्तर) से बह रही हैं. यही तूफान का कारण बन रहा है. ये उच्च तापमान के कारण नहीं है. अगले कुछ घंटों में तूफान शांत हो जाएगा.

देश के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में से एक मुंबई हवाईअड्डे पर भारी धूल भरी आंधी और बारिश के कारण लैंडिंग और टेकऑफ़ परिचालन को 30 मिनट के लिए निलंबित कर दिया गया है.
मेट्रो और लोकल ट्रेन सेवाएं भी बाधित
मुंबई और पड़ोसी महानगरीय इलाकों में मौसम बिगड़ने से मेट्रो और लोकल ट्रेन सेवाएं भी बाधित हो गईं. मेट्रो रेल के एक प्रवक्ता ने कहा कि तेज हवाओं के कारण बिजली के तार पर एक बैनर गिरने के बाद आरे और अंधेरी ईस्ट मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाएं निलंबित कर दी गईं.
मध्य रेलवे पर उपनगरीय सेवाएं प्रभावित
एक अधिकारी ने बताया कि तेज हवाओं के कारण ठाणे और मुलुंड स्टेशनों के बीच एक ओवरहेड उपकरण का खंभा झुक जाने से मध्य रेलवे पर उपनगरीय सेवाएं प्रभावित हुईं. मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता ने कहा, मेन लाइन पर उपनगरीय सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं.
दादर, कुर्ला, माहिम, घाटकोपर, मुलुंड और विक्रोली के उपनगरों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखी गई, जबकि दक्षिण मुंबई के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई. ठाणे, अंबरनाथ, बदलापुर, कल्याण और उल्हासनगर जैसे उपग्रह शहरों में भी तेज़ हवाओं के साथ मध्यम बारिश हुई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं