विज्ञापन

दिल्‍ली में आज गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, जल्‍द फिर पलटी मारेगा मौसम, जानें कब होगी बारिश

Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल की सबसे गर्म सुबह है. मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च को दिल्ली में हल्की बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी.

दिल्‍ली में आज गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, जल्‍द फिर पलटी मारेगा मौसम, जानें कब होगी बारिश
  • दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक दर्ज होकर इस साल की सबसे गर्म सुबह रही
  • शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग चौतीस डिग्री रहा
  • पालम, लोधी रोड, रिज और अयानगर क्षेत्रों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक मापा गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

गर्मी इस साल नए-नए रिकॉर्ड कायम कर रही है. दिल्‍ली एनसीआर के लोग जब आज नींद से उठे, तो उन्‍होंने सोचा नहीं होगा कि उन्‍हें इतनी गर्मी का सामना करना पड़ेगा. दिल्‍ली का न्‍यूनतम तापमान आज सामान्‍य से 5 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया है. मौसम इन दिनों लोगों के साथ गजब खेला कर रहा है. मौसम विभाग की मानें तो 15 मार्च से मौसम एक बार फिर पलटी मारने वाला है. 15 मार्च को हल्की बारिश की ठंडी फुहार पड़ने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिलेगी. 

दिल्‍ली में 20 डिग्री का टॉर्चर!

दिल्‍ली एनसीआर में आज उमस भरी गर्मी नहीं है. हवा की गति इतनी है कि गर्मी का अहसास ही नहीं हो रहा है. लेकिन सुबह जब लोग नींद से जागे, तो पारा काफी ऊपर चढ़ा हुआ था. देश की राजधानी में शुक्रवार को इस साल की सबसे गर्म सुबह दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के सामान्य तापमान से 5.3 डिग्री अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार, दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कहां कितना चढ़ा पारा?

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है. लोधी रोड में 19.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक) और रिज क्षेत्र में 19 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया. अयानगर में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक है. 

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें :- आंधी, बारिश और बर्फबारी, दिल्ली-यूपी से लेकर हिमाचल तक बदलने वाला है मौसम

दिल्‍ली में 2 दिन बाद बारिश, बदले मौसम 

दिल्‍ली में मौसम इन दिनों गजब फिरकी ले रहा है. शुक्रवार को साल का सबसे गर्म दिन रहा है. ऐसे में लोग सोच रहे होंगे कि आने वाले दिनों में पारा और ऊपर की ओर चढ़ सकता है. लेकिन ऐसा नहीं है, दिल्‍ली में 2 दिन बाद बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. ऐसा होता है, तो दिल्‍ली-एनसीआर का मौसम एक बार फिर खुशगवार हो जाएगा. मौसम विभाग की मानें तो 15 मार्च को मौसम पूरी तरह बदल जाएगा. इस दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इस दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. 16 से 18 मार्च तक फिर मुख्य रूप से साफ आसमान रहेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. स्थानीय मौसम रिपोर्ट के अनुसार, 13 और 14 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन 15 मार्च को आम तौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें :- उत्तर भारत में गर्मी ने निकाला दम, हिमाचल में पहाड़ों पर बर्फबारी, IMD ने बताया- आगे कैसा रहेगा मौसम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com