अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम की अगली सीरीज इसी महीने के आखिर में विंडीज के खिलाफ होगी. इसके तहत टीम शुभमन गिल और टीम श्रेयस अय्यर दोनों ही वनडे और टी20 सीरीज खेलेंगी. इसके तहत वनडे टीम का ऐलान आज यानी बुधवार को होगा, जबकि टी20 टीम अफगान सीरीज खत्म होने के बाद घोषित की जाएगी. मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर की अध्यक्षता वाली भारतीय पुरुष चयन समिति, दो सफेद गेंद की श्रृंखला के लिए दस्तों को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली में बैठक करने की उम्मीद है. जहां, तीन मैचों की वनडे श्रृंखला 27 सितंबर से शुरू होगी, तो 6 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. अब जबकि 2027 वनडे विश्व कप अब से बमुश्किल एक साल दूर है, इसलिए विशेष रूप से वनडे टीम दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले टूर्नामेंट के लिए भारत की योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण संकेत दे सकती है.
यह भी पढ़ें: अभिषेक-ईशान हुए आमने-सामने! उधर सूर्यकुमार यादव का चैलेंज, कौन बनेगा चैंपियन?
रोहित को लेकर होगा सवालवेस्टइंडीज श्रृंखला के लिए भारत की वनडे टीम की घोषणा अभी बाकी है. टीम मेंसबसे बड़ा सवाल रोहित शर्मा को लेकर हो सकता है, जो भारत की योजनाओं में अपने स्थान को लेकर अनिश्चितता के बावजूद 2027 वनडे विश्व कप खेलने के लिए उत्सुक हैं. रोहित ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ अपने हालिया वनडे मैच में शतक लगाया था. इससे वह स्थिति और पेचीदा हो गई है जो 2025 में शुभमन गिल के भारत का वनडे कप्तान बनने के बाद से अनसुलझी रही है. वहीं, हार्दिक पांड्या की फिटनेस एक अन्य मुख्य विचार है, जबकि चयनकर्ता मोहम्मद सिराज को भी वनडे सेटअप में वापस लाने का फैसला कर सकते हैं.
बहरहाल, भारतीय वनडे टीम इस प्रकार हो सकती है:
शुभमन गिल (कप्तान) 2. रोहित शर्मा 3. विराट कोहली 4. केएल राहुल (विकेटकीपर) 5. रुतुराज गायकवाड़ 6. रजत पाटीदार 7. ऋषभ पंत (विकेटकीपर) 8. यशस्वी जयसवाल 9. हार्दिक पांड्या 10. रवींद्र जडेजा 11. कुलदीप यादव 12. मोहम्मद सिराज 13. प्रसिद्ध कृष्णा 14. गुरनूर बरार 15. प्रिंस यादव
वहीं, जापान में एशियाई खेलों का आयोजन 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक हो रहा है और इसका और विंडीज सीरीज का कार्यक्रम आपस में टकरा रहा है. इसलिए श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और एशियाई खेलों के लिए चुने गए बाकी खिलाड़ी वनडे टीम का हिस्सा नहीं होंगे.
इससे चयनकर्ताओं को विकल्पों पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है. ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ अपने आखिरी वनडे में शतक बनाने के बाद मिडिल ऑर्डर में मौके की कतार में हैं, जबकि यशस्वी जयसवाल बैकअप ओपनर के रूप में वापसी कर सकते हैं. रजत पाटीदार बैकअप बल्लेबाज के रूप में दौड़ में हैं, तो मोहम्मद सिराज के लय पकड़ने के बाद पेस अटैक में वापसी लगभग तय है. और अन्य बाएं हाथ के स्पिन विकल्पों के अनुपलब्ध होने पर रवींद्र जडेजा को वापस बुलाया जा सकता है.
विंडीज के खिलाफ टी20 टीम
वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला से आज टी20 टीम की भी घोषणा की जाएगी. अब जबकि यह सीरीज एशियाई खेलों के बाद होगी, तो कई खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है, तो कई नए खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं
भारत बनाम वेस्टइंडीज 2026 श्रृंखला का कार्यक्रम
27 सितंबर – तिरुवनंतपुरम
30 सितंबर – गुवाहाटी
3 अक्टूबर – न्यू चंडीगढ़
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज कार्यक्रम
6 अक्टूबर – लखनऊ
9 अक्टूबर – रांची
11 अक्टूबर – इंदौर
14 अक्टूबर – हैदराबाद
16 अक्टूबर – बेंगलुरु
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं