विज्ञापन

कल का मौसम: UP से छत्तीसगढ़ तक... बहुत भारी बारिश का अलर्ट; कई हिस्सों में आंधी-तूफान की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को यूपी से लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

कल का मौसम: UP से छत्तीसगढ़ तक... बहुत भारी बारिश का अलर्ट; कई हिस्सों में आंधी-तूफान की संभावना
कई राज्यों में सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट है.
IANS
नई दिल्ली:

देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है. दिल्ली-एनसीआर में जहां गर्मी पड़ रही है तो वहीं उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हैं. मौसम विभाग ने सोमवार को कई राज्यों के लिए भारी से लेकर बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. हालांकि, दिल्ली को बहुत ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. दिल्ली में सोमवार का मौसम भी गर्म ही रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, 31 तारीख को गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और झारखंड में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही 30 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी बारिश होगी. 31 अगस्त को छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश हो सकती है.

कैसा रहेगा 31 अगस्त को मौसम?

छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तराखंड में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, असम और मेघालय के अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IMD

अंडमान-निकोबार, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ इलाकों में गरज के साथ बिजली और तेज हवाओं के साथ तूफान आने की बहुत संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

यहां क्लिक करके जानिए अपने राज्य के मौसम का हाल

हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक भारी बारिश होने का ‘येलो अलर्ट' जारी किया है. इसका मतलब हुआ कि अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिलहाल के लिए टाल दें.

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने 31 अगस्त से तीन सितंबर तक हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है.

हिमाचल में इस बार भी बारिश बहुत जानलेवा साबित हुई है. अधिकारियों ने बताया कि 30 जून से अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में करीब 103 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि राज्य को 1,184 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

यह भी पढ़ेंः मंदाकिनी में बाढ़ के बाद चित्रकूट में अब आंसुओं का सैलाब! मलबे में अपनों और सामान को तलाश रहे लोग

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में फिलहाल गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग के डेली बुलेटिन के मुताबिक, 31 अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहने की उम्मीद है, जबकि ज्यादातर जगहों पर तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहेगा. 

उत्तर प्रदेश और MP में बाढ़

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. एमपी में लगातार 18 घंटे तक हुई बारिश से चित्रकूट, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़ और पन्ना जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, यहां कई इलाकों में जलभराव की स्थिति दिख रही है. मूसलाधार बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर हैं. 

मंदाकिनी नदी करीब 30 फीट ऊंचाई से बह रही हैं, जिससे चित्रकूट में अलर्ट जारी किया गया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को मंदाकिनी और सिंहावल नदियों के किनारों पर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया.

प्रयागराज.

प्रयागराज.
Photo Credit: PTI

नेपाल में आई बाढ़ के बाद गंगा और गंडक नदियों का जलस्तर बढ़ा है, जिससे बिहार के 6 जिलों को अलर्ट पर रखा गया है. पटना में गंगा नदी का दीघा घाट पूरी तरह से डूबा हुआ है, ऐसे में नदी के किनारे जाने से लोगों को मना किया गया है. 

वहीं, यूपी के महराजगंज जिले से होकर बहने वाले नारायणी (गंडक) नदी का जलस्तर आज सुबह से ही काफी तेजी के साथ बढ़ रही है. शाम पांच बजे नदी का जलस्तर 1 लाख 70 हजार के पार पहुंच गया. नदी का लगातार जलस्तर बढ़ने से महराजगंज में बाढ़ का खतरा बना हुआ है. हालांकि इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है.

यह भी पढ़ेंः न बारिश हुई, न बादल फटा...फिर ऐसा क्या हुआ कि नेपाल में आ गया जलप्रलय, बह गए सैकड़ों लोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Weather Forecast, IMD Weather, IMD Alert, Monsoon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com