विज्ञापन

BRICS समिट के दौरान कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम, कहां होगी झमाझम बारिश, जानिए

दिल्ली एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक बादल छाये रहने के साथ बारिश के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं. नोएडा, गाजियाबाद में भी बारिश दिखेगी. ब्रिक्स समिट के दौरान मौसम सुहाना रहेगा.

BRICS समिट के दौरान कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम, कहां होगी झमाझम बारिश, जानिए
Weather Delhi
नई दिल्ली:

दिल्ली में शनिवार से दो दिन का ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है. भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन समेत दिग्गज नेता एक मंच पर दिखाई देंगे. दिल्ली में इस दौरान मौसम बदला-बदला नजर आएगा. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 12-13 दिसंबर को बादल छाये रहेंगे. बिजली कड़कने, बादल गरजने के साथ हल्की बारिश भी कई जगहों पर सुबह और दोपहर के वक्त देखने को मिल सकती है. शाम के वक्त भी ऐसी ही बारिश की फुहारें पड़ सकती हैं. 13 सितंबर को भी ऐसा ही मौसम रहेगा. सुबह से लेकर दोपहर तक कई बार हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. 

दिल्ली में कल का मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सम्मेलन के दौरान दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में बारिश होने के प्रबल आसार जताए हैं. बंगाल, ओडिशा के ऊपर बने कम दबाव का क्षेत्र अब मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहा है, जिसके असर से हवाओं का रुख बदल रहा है. दिल्ली-NCR में मानसूनी बारिश का दौर अगले पांच दिन एक्टिव होगा.मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सितंबर में मॉनसून की विदाई के आखिरी चरण में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. इससे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में कुछ दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है. 

बारिश देगी उमस भरी गर्मी से राहत

सफदरजंग मौसम स्टेशन में शुक्रवार को सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक 36.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. लेकिन अगले दो दिनों में बारिश से तापमान 30 डिग्री तक गिर सकता है. न्यूनतम तापमान रात और सुबह के वक्त 25 से 27 डिग्री के आसपास हो सकता है.बारिश और बादलों से बने उमस भरे माहौल में राहत मिलेगी.नोएडा, गाजियाबाद से फरीदाबाद में भी 35, 36 डिग्री के आसपास टेंपरेचर रहा. 

Weather Delhi

Weather Delhi

मौसम विभाग का क्या है अनुमान

दिल्ली में शनिवार दोपहर को धूल भरी आंधी भी चली. न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा. जबकि अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री तक पहुंच गया था. ऐसे में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट रही. मौसम विभाग का कहना है कि मयूर विहार, पालम, रिज, आया नगर जैसे क्षेत्रों में अगले दो दिन बारिश देखने को मिलेगी. 

दिल्ली में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट

शुक्रवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई.भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कुछ घंटों में के लिए तेज बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया था. इस बारिश से शहर में कई जगहों पर जलजमाव देखने को मिला.पीक ऑवर के दौरान ट्रैफ़िक की सामान्य आवाजाही प्रभावित हुई. दिल्ली दिल्ली पुलिस ने आईटीओ, जनपथ समेत दिल्ली के 35 इलाकों के लिए एडवाइजरी भी जारी कर रखी है.किसी भी इमरजेंसीके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 1095 पर कॉल करने की सलाह दी गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Weather, Weather Tomorrow, BRICS Summit 2026, Bharat Mandpam, Delhi Weather Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com