विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश

Delhi-NCR Rain : मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले लगभग एक सप्ताह तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

दिल्ली-एनसीआर में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश
  • दिल्ली में अचानक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली.
  • मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में बादलों की आवाजाही रहेगी और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा.
  • चार और पांच मई को फिर से तेज बारिश और हवाओं के साथ मौसम में बदलाव की संभावना है.

Delhi Ncr Aaj Ka Mausam : दिल्ली में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिली. तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में उतार‑चढ़ाव बना रह सकता है.

शनिवार को दिन में भले ही तेज धूप और गर्मी महसूस की गई लेकिन शाम होते-होते मौसम सुहावना हो गया. मौसम में आए बदलाव की वजह से हीटवेब में राहत की उम्मीद जताई जा रही है.

राव तुला राम मार्ग का वीडियो
 

 आरके पुरम से दृश्य

मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले लगभग एक सप्ताह तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. हालांकि, 4 और 5 मई को एक बार फिर मौसम करवट लेगा और तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

‘स्काईमेट' के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया, “आने वाले दिनों में नए पश्चिमी विक्षोभ के क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण बनेगा। अगले कुछ दिनों तक शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है और कम से कम अगले सप्ताह तक लू चलने की कोई संभावना नहीं है.

वहीं, उत्तराखंड में शनिवार को अनेक स्थानों पर हल्की बारिश हुई जबकि देहरादून में बारिश के साथ ओले भी गिरे. देहरादून में दिन भर धूप और छांव का खेल चलता रहा तथा देर शाम तेज हवा और बारिश के साथ ओले भी गिरे. देहरादून मौसम केंद्र के अनुसार, उखीमठ में 18 मिमी, रुद्रप्रयाग में 14.5 मिमी, पिथौरागढ़ में 12.1, कौसाानी में 12, श्रीनगर गढ़वाल में 11, जखोली में 9.5 और बेरीनाग में 7.5 मिमी बारिश हुई

लेखक के बारे में
img
आलोक कुमार ठाकुर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi-NCR Heavy Rain, Delhi Weather, Rain In Delhi, Delhi NCR Weather, Delhi Weather News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com