- राष्ट्रीय राजधानी की एयर क्वालिटी खराब
- कश्मीर में बर्फबारी के कारण शीतलहर जैसे हालात
- असम, मेघालय और उत्तराखंड में बारिश के आसार
Weather Forecast Today: अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम समेत देश के अन्य हिस्सों में रविवार को बारिश होने का अनुमान जताया है. वहीं, कश्मीर में शनिवार को हुई बर्फबारी की वजह से शीतलहर जैसे हालात बन गए हैं. जम्मू-कश्मीर के अलावा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कुछ जगहों पर बर्फबारी हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर पश्चिम में विक्षोभ सक्रिय होने से पहाड़ों पर बर्फबारी होने से कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अभी से सितम ढाना शुरू कर दिया है.
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, सब हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर रुक-रुककर बारिश हो सकती है. वहीं, असम, मेघालय और उत्तराखंड में भी बारिश की संभावना है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दिन में तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है.
राष्ट्रीय राजधानी की एयर क्वालिटी
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डेटा के अनुसार, सुबह में दिल्ली की वायु गुणवत्ता ''खराब'' श्रेणी में रही. सुबह साढ़े नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 210 दर्ज किया गया है. सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 78 प्रतिशत रही.
कश्मीर में ताजा बर्फबारी के कारण शीतलहर जैसे हालात
कश्मीर में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई, जिससे घाटी में शीतलहर जैसी स्थिति पुनः उत्पन्न हो गई. अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में ताजा बर्फबारी हुई है. उन्होंने कहा कि कुपवाड़ा जिले के माछिल और जेड-गली इलाकों में एक फुट से लेकर 18 इंच के बीच बर्फबारी हुई. गुलमर्ग, बारामुला और सोनमर्ग में सात इंच तक बर्फबारी हुई. श्रीनगर में शुक्रवार रात से बारिश हो रही है. शनिवार को यहां ओले गिरे और बर्फबारी हुई. बारिश और बर्फबारी के कारण दिन का तापमान कई डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. मौसम विभाग के अनुसार रविवार की शाम से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है.
(भाषा के इनपुट के साथ)
Url: weather-forecast-update-today-28-feb-2021- light to moderate rain occurs in several places
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं