- देश के 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में आगामी दिन में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है
- दिल्ली-एनसीआर में 10 अक्टूबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है
- राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों में तेज हवा के साथ 10 से 11 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है
Kal Ka Mausam 10 October 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई इलाकों में मौसम ने फिर करवट ली है. एक नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने की वजह से उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और दक्षिण भारत तक बारिश हो रही है. कुछ जगहों पर तो आंधी-बारिश और ओलावृष्टि हो रही है. वहीं तापमान भी कम होने लगा है और सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है. पहाड़ों पर भी बर्फबारी शुरू हो गई है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 10 अक्टूबर 2026 के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार कल देशभर के कल 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश की संभावना है. इसमें दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर बिहार-बंगाल शामिल हैं.
अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बारिश के आसार
आज दोपहर से ही दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है. आसमान में बादल छाये हुए हैं और कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी भी चली. कल भी दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 32-34°C और न्यूनतम तापमान 23-25°C के बीच रहने की संभावना है. कुछ जगहों पर तेज रफ्तार से हवा चल सकती है. इसके साथ ही हल्की बारिश के आसार हैं.
राजस्थान में कल कई जिलों में बारिश
नए वेदर सिस्टम के असर से राजस्थान में कई जगह कल से बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम राजस्थान व आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनने की पूरी संभावना है. इसके प्रभाव से 10-11 अक्टूबर को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनू व आसपास के जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगीय साथ ही कहीं-कहीं पर हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं 13-14 अक्टूबर को भी उत्तर-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. राज्य के जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर व भरतपुर संभाग के ज्यादातर भागों में मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा.
उत्तर प्रदेश में भी बारिश
बदलते मौसम का असर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी देखने को मिल रहा है. आज पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई. इस बीच मौसम विभाग ने कल के लिए भी बारिश का अनुमान जताया है. कल पूर्वी उत्तर प्रदेश के कल कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कल कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है.
बिहार में बारिश का अलर्ट
बिहार में भी बारिश का दौर जारी है. कल बिहार में कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है. आज भी कई इलाकों में बारिश हुई. कल कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिने की संभावना है.
उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश
पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का मिजाज बदल गया है. कल उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं (झोंकों के साथ 50 किमी/घंटा) चल सकती हैं. हिमाचल प्रदेश में भी बारिश के आसार हैं.
इन राज्यों में भी बारिश
- भारी बारिश: केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी
- मध्यम बारिश: दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान.
- हल्की बारिश: बिहार, झारखंड, ओडिशा, अंडमान और निकोबार, असम, मेघालय और अरुणाचल
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में दिन में छाया अंधेरा, धूल भरी आंधी ने बदला मौसम का मिजाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं