विज्ञापन

दिल्ली-NCR में दिन में ही छा गया अंधेरा, मॉनसूनी बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट; क्या है IMD का अपडेट?

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी में कहा गया है कि इस पूरे हफ्ते दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहाना रहेगा और बारिश होती रहेगी.

दिल्ली-NCR में दिन में ही छा गया अंधेरा, मॉनसूनी बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट; क्या है IMD का अपडेट?
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में मंगलवार सुबह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया. देर रात से शुरू हुई हल्की बारिश का सिलसिला सुबह तक जारी रहा. फिर दोपहर में मॉनसूनी बूंदाबांदी शुरू हो गई. इससे लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली. दिल्ली-नोएडा में आसमान अंधेरा जैसा छा गया है, ऐसा लग रहा है जैसे दिन में ही रात हो गई हो. 

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 4 अगस्त के लिए दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया था. विभाग के अनुसार पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

कल का मौसम कैसा रहेगा?

आईएमडी के अनुसार, 5 अगस्त (5 August Weather) को भी मौसम सुहावना बना रहेगा. इस दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पूरे दिन आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. हालांकि इस दिन किसी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है. 6 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दिन भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. 7 अगस्त को भी मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री, न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिनभर बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश हो सकती है और किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. 8 अगस्त को तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

कैसा रहेगा आने वाला कुछ दिन?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने के कारण दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में पूरे सप्ताह मौसम अपेक्षाकृत ठंडा और सुहावना बना रहेगा.

बीच-बीच में हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, हालांकि अधिक नमी के कारण कुछ समय के लिए उमस महसूस हो सकती है. सुबह और शाम के समय मौसम सबसे अधिक सुहावना रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: MP Weather Alert: 6 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम, वेस्टर्न डिस्टरबेंस से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Mausam, Weather News, Mausam Ki Khabar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com