विज्ञापन

क्या BJP की बंगाल में इतनी ताकत हो गई है कि वो ममता को हरा देगी? NDTV के सवाल पर क्या बोले सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच NDTV के खास शो 'वॉक द टॉक' में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी के गढ़ को भेदना है. इस खास प्रोग्राम में बीजेपी नेता ने एनडीटीवी के एडिटर इन चीफ राहुल कंवल के सवालों पर खुलकर जवाब दिए.

NDTV वॉक द टॉक शो में एडिटर इन चीफ राहुल कंवल के सवालों का जवाब देते बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी.
  • बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा और नारी सुरक्षा को लेकर बीजेपी ने सख्त कदम उठाने का वादा किया है.
  • सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी ममता बनर्जी के गढ़ को भेदकर मजबूत नेतृत्व स्थापित करेगी.
  • TMC के वोट बैंक में से 90 प्रतिशत वोट फर्जी, डेड या डुप्लीकेट पाए गए हैं, वो सभी एसआईआर में हट गए.
कोलकाता:

"बंगाल में एक भी रेपिस्ट खुले में नहीं घूमेगा. बंगाल में एक ही मांग है- नारी सुरक्षा. वह दे सकते हैं नरेंद्र मोदी, अमित शाह और बीजेपी." बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच NDTV के खास शो 'वॉक द टॉक' में BJP के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने उक्त बातें कही. भवानीपुर विधानसभा सीट में यह पदयात्रा करते हुए NDTV के एडिटर इन चीफ राहुल कंवल के साथ खास बातचीत में BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा- यह स्वामी विवेकानंद की भूमि है. रामकृष्ण मिशन, बाबा लोकनाथ के भी बहुत सारे मिशनरी यहां है. यहां रेवेन्यू का पैसा TMC की जेब में नहीं जाएगा, सरकार की जेब में जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव में ममता बनर्जी के गढ़ को भेदना है. भाई-भतीजावाद नहीं चलेगा. बंगाल फिर से अपने मजबूत ताकत के साथ देश का नेतृत्व करेगा. जनता बंगाल में बीजेपी को ला रही है, लोग ममता बनर्जी का हेलीकॉप्टर तक देखने नहीं जा रहे हैं. 

5 साल में बीजेपी ने विपक्ष की भूमिका दिखाई

इस चुनाव में क्या खास है... NDTV के सवाल पर सुवेंदु अधिकारी ने कहा, इस बार जनता तैयार है. 2021 में जनता ने बीजेपी को विपक्ष में बैठाया था. 2.88 करोड़ वोट और 77 एमएलए दिया था. 38 प्रतिशत वोट बीजेपी को मिला था. पांच साल विपक्ष कैसा होता है, किस तरह संघर्ष करना होता है. जो करप्शन और जनता के खिलाफ फैसले है, उसके खिलाफ कैसे लड़ना है, इसे बीजेपी ने साबित कर दिया.  

क्या BJP की बंगाल में इतनी ताकत हो गई है कि वो ममता को हरा देगी... के सवाल पर सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी तो खुद हारी हैं, नंदीग्राम में. वहां 64 हजार मुस्लिम वोट भी थे.

'SIR में डेथ, फेक, डबल, ट्रिपल... TMC के 90 फीसदी वोटर डिलीट'

सुवेंदु अधिकारी ने आगे कहा, "अभी SIR में TMC का जो असली वोट बैंक- डेथ, फेक, डबल, ट्रिपल एंट्री, बांग्लादेशी... 90 पर्सेंट वोट डिलीट हो चुका है. ममता सरकार ने पिछले 5 साल में जिस तरह सनातन के ऊपर और आदिवासियों पर अत्याचार किया है, हमारी मां, बेटी, बहन के ऊपर अत्याचार किया है. उससे जनता आजिज आ गई है. इस बार जनता 49 प्रतिशत वोट और 177 प्लस सीटों के साथ बीजेपी को ला रही है." 

SIR पहली बार नहीं हुआ, हल्लाबोल का क्या मतलब: सुवेंदु अधिकारी

इलेक्शन फिक्स करने के TMC के आरोप पर सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि एसआईआर कोई नया नहीं है. पहली बार नहीं हो रहा है. 2002 में भी हुआ था. 2004 में ममता खुद सांसद बनी, तब एसआईआर अच्छा था. 4-5 कैटेगरी में नाम हटाए गए, उसमें ज्यादातर डेथ, फेक वाले हैं. इसमें हल्लाबोल करने का क्या मतलब है.

5 साल लोग राम राज्य के लिए वोट करेंगेः सुवेंदु अधिकारी

जहां-जहां ममता जा रही हैं, वहां-वहां आप जा रहे हैं. इसपर सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि डर खत्म हो जाएगा तो ममता बनर्जी के जीतने का सवाल ही नहीं है. जनता में इनता रोष है कि टीएमसी दो अंकों तक नहीं जाएगी. बंगाल के लोगों ने 25 साल कांग्रेस को देख लिया, 35 साल लेफ्ट को देख लिया, 15 साल टीएमसी को भी देख लिया. अब 5 साल लोग राम राज्य के लिए वोट करेंगे.

एक भी रेपिस्ट सड़क पर खुलेआम नहीं घूमेगा...

महिलाओं को तीन हजार रुपए देंगे... के सवाल पर शिक्षित बच्चों को नौकरी और नारियों को सुरक्षा. आरजीकर बड़ा मुद्दा है, संदेशखाली बना मुद्दा है. दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज बड़ा मुद्दा है. ये सरकार रेपिस्ट को सुरक्षा देता है. मुख्यमंत्री डिक्लियर करती है कि शाम होने के बाद महिलाएं बाहर न निकले. बीजेपी ने दुर्गा स्क्वाड बनाने का वादा किया है. महिला बटेलियन का वादा किया है. बंगाल में मैं बोल रहा हूं एक भी रेपिस्ट खुलेआम सड़क पर नहीं रहेगा. उस पर कानूनी तरीके से जो करना होगा वह होगा. माताओं-बहनों की सुरक्षा के लिए जो भी करना होगा, वह बीजेपी सरकार करेगी. 

वेलफेयर स्कीम बीजेपी ने शुरू की, दूसरे इसकी कॉपी कर रहे...

मेनिफेस्टो में वेलफेयर स्कीम से जुड़े सवाल पर सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि एमपी में शिवराज सिंह चौहान और असम में सर्वानंद सोनोवाल के समय ये स्कीम शुरू हुए. यह बीजेपी सरकार के स्कीम हैं. दूसरे इसकी कॉपी कर रहे हैं. आने वाली बीजेपी सरकार में रेवेन्यू का रुपया सरकार की जेब में जाएगा, टीएमसी की जेब में नहीं जाएगा. 

यह भी पढ़ें - 177+ सीटों के साथ बीजेपी बंगाल में आ रही है... NDTV के 'वॉक द टॉक' प्रोग्राम में बोले सुवेंदु अधिकारी

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Westbengalassemblyelection2026, West Bengal Assembly Election, Suvendu Adhikari, Suvendu Adhikari BJP, Ndtv Walk The Talk
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com