गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट का सफलता पूर्वक परीक्षण कर लिया गया है. इसके साथ ही भारत ने अंतरिक्ष जगत में एक बार फिर इतिहास रचन दिया है. इस मौके पर इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि मुझे गगनयान टीवी-डी1 मिशन की सफल परीक्षण की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है. हमने इस लॉन्चिंग के साथ एक बार फिर इतिहास रच दिया है. इस मिशन का उद्देश्य क्रू एस्केप सिस्टम का प्रदर्शन करना है.
नॉमिनल लिफ्ट ऑफ प्रोसेस न होने के चलते किया गया था होल्ड
एस सोमनाथ ने कहा कि हमने टेस्ट फ्लाइट को सुबह 8 बजे लॉन्च की योजना बनाई थी, लेकिन मौसम की खराबी के चलते से इसे 45 मिनट बढ़ाकर 8.45 किया गया. इस दौरान नॉमिनल लिफ्ट ऑफ प्रोसेस न होने के चलते हमें होल्ड करना पड़ा. यह मॉनिटरिंग एनोमली की वजह से हुआ. मॉनिटरिंग में गड़बड़ी के कारण परीक्षण रोक दिया गया था. इसके बाद हमने इसका पता लगाया और तुरंत ठीक कर दिया गया.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
टेस्ट फ्लाइट का लिफ्ट-ऑफ दूसरे प्रयास में सफल
उन्होंने कहा कि गड़बड़ी के कारण लिफ्ट-ऑफ को थोड़ी देर के लिए रोक दिए जाने के बाद दूसरे प्रयास में टेस्ट उड़ान लॉन्च किया गया.
"हमने फिर रचा इतिहास...", गगनयान मिशन के क्रू मॉड्यूल की सफल लॉन्चिंग पर बोले ISRO प्रमुख#ISRO #ISROGaganyaanMission https://t.co/3mOcDWk63Z
— NDTV India (@ndtvindia) October 21, 2023
क्रू मॉड्यूल की बरामदगी के बाद मिलेगी आगे की जानकारी
इसरो चीफ ने बताया कि क्रू एस्केप सिस्टम की जांच ट्रायल फ्लाइट के आसमान में जाने के बाद उसका क्रू एस्केप सिस्टम एक्टिव हुआ. जिसकी वजह से क्रू मॉड्यूल और रॉकेट अलग हुआ.इसके बाद क्रू मॉड्यूल के पैराशूट खुले और वह बंगाल की खाड़ी में जाकर लैंड कर गया. इसे रिकवर में भारतीय नौसेना का जहाज और गोताखोरों की टीम लगी हुई है.एस सोमनाथ ने कहा कि समुद्र से क्रू मॉड्यूल की बरामदगी के बाद हम अधिक डेटा और एनालिसिस के साथ वापस आएंगे.
बता दें कि टेस्ट फ्लाइट की लॉन्चिंग पहले सुबह आठ बजे के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन बाद में इसे दो बार टाला गया.
इसको लेकर इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा, लिफ्ट-ऑफ का प्रयास नहीं हो सका. इंजन इग्निशन नॉमिनल कोर्स में नहीं हुआ है, हमें यह पता लगाने की जरूरत है कि क्या गलत हुआ. व्हीकल सुरक्षित है, हमें यह देखने की जरूरत है कि क्या हुआ. हम जल्द ही वापस आएंगे. जो कंप्यूटर फंक्शन रहा है उसने लॉन्च रोक दिया है. हम इसे ठीक करेंगे और जल्द ही लॉन्च शेड्यूल करेंगे.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं