विज्ञापन
This Article is From May 09, 2018

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: BJP से हाथ मिलाने की खबर का माकपा ने किया खंडन

माकपा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले भाजपा से हाथ मिलाने की खबर का कड़ाई से खंडन किया.

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: BJP से हाथ मिलाने की खबर का माकपा ने किया खंडन
सीताराम येचुरी (फाइल फोटो)
कोलकाता: माकपा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले भाजपा से हाथ मिलाने की खबर का कड़ाई से खंडन किया और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर इस तरह की ‘प्रायोजित अफवाह’ उड़ाने का आरोप लगाया. इससे पहले दिन में ऐसी खबरें चल रही थी कि तृणमूल कांग्रेस को राज्य में आने वाले पंचायत चुनाव में हराने के लिए नदिया जिले में जमीनी स्तर पर माकपा ने भाजपा के साथ हाथ मिलाया है. 

पंचायत चुनाव में तृणमूल के खिलाफ माकपा-भाजपा ने मिलाया हाथ 

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने ट्विटर पर इस तरह की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस को ‘झूठी अफवाह’ फैलाने के बदले इस बात का जवाब देना चाहिए कि अगर इस पार्टी ने अंदरूनी तौर पर भाजपा से हाथ नहीं मिलाया है तो सीबीआई नारदा , शारदा और रोज वैली जैसे घोटालों की जांच ‘धीमी गति’ से क्यों कर रही है. 

येचुरी ने कहा , “सभी नाटक है. भाजपा और तृणमूल कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं.” 

VIDEO: सीपीएम नेता सीताराम येचुरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नारेबाजी और हंगामा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sitaram Yechury, WB Panchayat Polls
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com