विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2024

वायनाड में क्या राहुल गांधी का 6 लाख वोटों वाला रिकॉर्ड तोड़ पाएंगी प्रियंका?

Wayanad By Election Result: वायनाड में प्रियंका गांधी का जादू मानो चल गया है. रुझानों में वह शानदार बढ़त बनाए हुए हैं. प्रियंका 3 लाख वोटों से आगे चल रही हैं.

वायनाड में क्या राहुल गांधी का 6 लाख वोटों वाला रिकॉर्ड तोड़ पाएंगी प्रियंका?
वायनाड में प्रियंका गांधी चल रहीं आगे.
दिल्ली:

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव (Wayanad By Election 2024) में शानदार प्रदर्शन करती दिखाई दे रही हैं. वह अपने माकपा के सत्यन मोकेरी (कम्युनिस्ट पार्टी) को पछाड़ते हुए अच्छी खासी लीड बनाए हुए हैं. प्रियंका गांधी 3 लाख से ज्यादा वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, प्रियंका गांधी को 3,37064 वोटों का आंकड़ा पार कर चुकी हैं. वहीं तब तक सत्यन मोकेरी को केवल 1 लाख 15 हजार से ज्यादा वोट मिले थए. वह दूसरे नंबर पर थे.लेकिन क्या प्रियंका अपने भाई राहुल गांधी का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगी.

ये भी पढ़ें-वायनाड में प्रियंका गांधी का जादू चल गया, 3 लाख वोटों से चल रहीं आगे

क्या राहुल गांधी का रिकॉर्ड तोड़ेंगी प्रियंका?

साफ है कि प्रियंका ने अच्छी खासी बढ़त बना ली है. इस बीच, एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी का 6 लाख से ज्यादा वोटों वाला रिकॉर्ड तोड़ पाएंगी. लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने वायनाड सीट पर रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की थी. उन्होंने 6,47,445 वोट हासिल किए थे. जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनी राजा (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) को 2,83,023 वोट मिले थे. राहुल गांधी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 3,64,422 मतों के अंतर से हराया था और 4,31,770 वोटों के रिकॉर्ड बहुमत से विजयी हुए थे.

वायनाड में डटकर खड़ी हैं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी की स्थिति की अगर हम बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपना चुनावी अभियान बहुत मजबूती से चलाया था. फिलहाल वह एक शानदार बढ़त भी बनाए हुए हैं. उपचुनाव में 62 फीसदी मतदान हुआ था. लोकसभा चुनाव 2024 में वायनाड सीट पर 73.57 प्रतिशत मतदान हुआ था. हालांकि वह 6 लाख के आंकड़े तक पहुंच पाएंगी ये फिलहाल कहना मुश्किल है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com