विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2019

सरदार सरोवर बांध के जलस्तर ने तोड़ा रिकॉर्ड, ओवर फ्लो के निशान से सिर्फ 68 सेमी नीचे

मध्य प्रदेश में ओंकारेश्वर और इंदिरा सागर बांध से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने से नर्मदा बांध में भारी मात्रा में पानी आ रहा है.

सरदार सरोवर बांध के जलस्तर ने तोड़ा रिकॉर्ड, ओवर फ्लो के निशान से सिर्फ 68 सेमी नीचे
भरूच, नर्मदा और वडोदरा में 175 गांव बाढ़ की चपेट में हैं.
  • ओंकारेश्वर और इंदिरा सागर बांध से बड़ी मात्रा में छोड़ा जा रहा पानी
  • 138.68 मीटर है सरदार सरोवर बांध की पूर्ण ऊंचाई
  • पानी बढ़ने से कई इलाकों में हो सकते हैं गंभीर हालात
अहमदाबाद:

गुजरात के नर्मदा जिले में सरदार सरोवर बांध का जल स्तर 138 मीटर की ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया है और अपने ओवरफ्लो के निशान से महज 68 सेंटीमीटर कम है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पड़ोस में मध्य प्रदेश के बड़े जलाशयों से सरदार सरोवर बांध के जलाशय में पानी आने के चलते जल स्तर बढ़ा है. सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड (एसएसएनएनएल) के प्रबंध निदेशक राजीव गुप्ता ने कहा, “सरदार सरोवर बांध में जल स्तर 138 मीटर है. तकनीकी और प्राकृतिक कारणों पर यह निर्भर करेगा कि क्या यह 138.68 मीटर की पूर्ण ऊंचाई पर पहुंचेगा.” उन्होंने साथ ही कहा, “मध्य प्रदेश में ओंकारेश्वर और इंदिरा सागर बांध से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने से नर्मदा बांध में भारी मात्रा में पानी आ रहा है.” 

गुजरात की जिद और मध्यप्रदेश में नर्मदा में डूबता जीवन, ग्रामीण जाएं तो जाएं कहां? देखें - VIDEO

एक अधिकारी ने बताया कि सरदार सरोवर बांध में 8.27 लाख क्यूसेक (घन फुट प्रति सेकेंड) पानी आया है, जिसमें से 7.96 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. अधिकारियों ने बताया कि जल स्तर बढ़ने से अधिकारियों ने नदी के किनारे स्थिति नर्मदा, भरूच और वडोदरा जिलों के गांवों में अलर्ट जारी किया है. गुप्ता ने कहा, “भरूच, नर्मदा और वडोदरा में 175 गांव बाढ़ जैसे हालात का सामना कर रहे हैं. खासतौर से भरूच में हालात गंभीर हो सकते हैं.” 

PM मोदी ने लोगों से की सरदार सरोवर बांध की यात्रा करने की अपील

गुप्ता ने कहा कि इसके चलते ही अधिकारियों को सरदार सरोवर बांध में ही जल स्तर बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा. इस बारे में अगले तीन से चार दिन में फैसला लिया जाएगा कि जल स्तर को ओवरफ्लो निशान तक बढ़ने देना है या नहीं. भरूच के जिलाधिकारी एम डी मोदिया ने बताया कि जिले के 23 गांवों के जिन 3,900 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था, उन्हें अभी वापस नहीं भेजा गया है. राज्य सरकार ने कहा है कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन पर सरदार सरोवर बांध के पास ‘नर्मदा आरती' में शामिल होंगे.

VIDEO: सरदार सरोवर भरने से गांवों पर खतरा, डूब रहे गांव, डूब रहे लोग

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Water Level, Sardar Sarovar Dam, Dam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com