विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2022

दिल्ली के स्कूलों को लेकर कैमरे पर भिड़े बीजेपी और आप के नेता, देखें VIDEO

सौरभ भारद्वाज ने अपने ट्वीट में लिखा, बार-बार रुकने का आग्रह करने पर भी स्कूल के अंदर नहीं गए और भाग गए. उनको कहा कि अभी तो 498 स्कूल और देखने हैं चलिए, मगर वे नहीं माने और भाग गए.

आप और बीजेपी के बीच तकरार
नई दिल्ली:

दिल्ली में शराब नीति को लेकर शुरू हुई जंग अब स्कूल पर आ गई है.  आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज और बीजेपी के नेता गौरव भाटिया इसके चलते दिल्ली की सड़क पर, स्कूल के बाहर एक कैमरे पर तू-तू, मैं-मैं करते दिखाई दिए. आप के सौरभ और बीजेपी के गौरव दोनों ने वीडियो ट्वीट करके एक-दूसरे पर सवाल उठाए हैं. दरअसल, बीजेपी ने आप पर स्कूल घोटाले के आरोप लगाए हैं. बीजेपी ने आरोप लगाया कि आप सरकार ने 500 नए स्कूलों के दावा किया है, लेकिन वो लिस्ट नहीं दे रहे, क्योंकि वो वास्तव में कभी बनाए ही नहीं गए हैं.

गौरव भाटिया आज सौरभ भारद्वाज के निमंत्रण पर एक स्कूल गए. उन्होंने आप सरकार को उनके द्वारा बनाए गए सिंगल स्कूल में ले जाने की चुनौती दी थी. आप प्रवक्ता ने अपना वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि भाजपा नेता ने स्कूल में प्रवेश करने से इनकार कर दिया और "भाग गए". वीडियो में स्पष्ट रूप से आप समर्थकों के एक समूह द्वारा नारेबाजी के बीच गौरव भाटिया अपनी कार में बैठते हुए दिखाई दे रहे हैं. सौरभ भारद्वाज को "भाग गए" कहते हुए सुना जा सकता है.

सौरभ भारद्वाज ने अपने ट्वीट में लिखा, बार-बार रुकने का आग्रह करने पर भी स्कूल के अंदर नहीं गए और भाग गए. उनको कहा कि अभी तो 498 स्कूल और देखने हैं चलिए, मगर वे नहीं माने और भाग गए. वहीं गौरव भाटिया ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि भाग केजरीवाल भाग. यह दूसरा स्कूल था जहां आप के प्रवक्ता लेकर गए . वादा 500 स्कूल बनाने का था. पहला पुराना स्कूल आप सरकार द्वारा नहीं बनवाया गया है. दूसरा स्कूल आप प्रवक्ता खुद मान रहे हैं अभी बन रहा है. 500 की सूची बार बार मांगने पर भी नहीं दी, खुद देखिए.

आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने NDTV से कहा कि मंगलवार को एक टीवी चैनल की डिबेट पर बीजेपी के नेता गौरव भाटिया ने कहा कि आपने कहां स्कूल बनाए हैं. कल 11 बजे देखने आऊंगा. सुबह आए बीजेपी के नेता गौरव भाटिया आए  लेकिन वह स्कूल के अंदर नहीं जाना चाह रहे थे. मैंने उनको स्कूल के नए ब्लॉक दिखाए. जब हम अगले स्कूल के अंदर गए तो वह गाड़ी से बाहर ही नहीं निकले. इनके ऊपर कैमरा लगा तब मजबूरी में बाहर निकले. मैंने उनको दिखाया कि कैसे इस स्कूल में नए ब्लॉक बने हैं. उन्होंने कहा कि लिस्ट दिखाओ तो मैंने कहा कि आपने कहा था, स्कूलों का निरीक्षण करेंगे. स्टूडेंट्स इनको कह रहे थे कि स्कूलों में सबकुछ बदल गया है.  सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि कल कह रहे थे, "भाग केजरीवाल भाग, लेकिन आज हो गया है भाग बीजेपी भाग." बीजेपी सांसद और विधायकों का प्रतिनिधिमंडल आए तो हम दिखाएंगे. हमने 500 से ज्यादा स्कूल बनाए हैं. हमने 20 हजार नए क्लासरूम बनाए हैं. नए स्कूल भी बने हैं और नए क्लासरूम भी बने हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saurabh Bhardwaj, AAp-BJP War, Gaurav Bhatia, AAP-BJP War On Schools
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com