विज्ञापन

'बिना डर वोट दें, TMC को उखाड़कर बंगाल की खाड़ी में फेंक दें', अमित शाह का ममता सरकार पर तीखा हमला

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में आए दिन बमबाजी और गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन अब बदलाव तय है. शाह ने कहा कि बदलाव सिर्फ पूरे राज्य में ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर में भी देखने को मिलेगा.

'बिना डर वोट दें, TMC को उखाड़कर बंगाल की खाड़ी में फेंक दें', अमित शाह का ममता सरकार पर तीखा हमला
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे बिना किसी डर के मतदान करें और राज्य से TMC को सत्ता से बाहर कर दें. शाह ने कहा, 'इस बार कोई डरने की जरूरत नहीं है. बंगाल के मतदाताओं को कोई गुंडा नहीं रोक सकता. सभी लोग निडर होकर वोट करें और TMC को उखाड़कर बंगाल की खाड़ी में फेंक दें.'

राज्य की कानून व्यवस्था पर शाह ने उठाए सवाल

रैली के दौरान अमित शाह ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में आए दिन बमबाजी और गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन अब बदलाव तय है. शाह ने कहा कि बदलाव सिर्फ पूरे राज्य में ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर में भी देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें- असम में ओवैसी का हिमंता सरमा पर सीधा वार, बोले- राजनीति का जवाब वोट से देंगे

भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी के लिए मांगे वोट

भवानीपुर सीट को लेकर भाजपा की गंभीरता को रेखांकित करते हुए शाह ने यहां से पार्टी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के समर्थन में वोट मांगे. उन्होंने कहा, 'क्या आप भवानीपुर में बदलाव चाहते हैं या नहीं? मैं यहां आपसे सुवेंदु अधिकारी को जिताने की अपील करने आया हूं.'

भवानीपुर में अमित शाह का रोड शो

इससे पहले अमित शाह ने भवानीपुर में रोड शो भी किया और सुवेंदु अधिकारी के नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ मौजूद रहे. यह रोड शो इलाके के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरा और सर्वे बिल्डिंग तक पहुंचा, जहां अधिकारी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. पार्टी सूत्रों के मुताबिक काफिला सर्वे बिल्डिंग से कुछ दूरी पहले रुका, जिसके बाद शाह पैदल चलकर नामांकन स्थल तक पहुंचे.

यह भी पढ़ें- आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को हटाकर राज्यसभा में अशोक मित्तल को बनाया डिप्टी लीडर

ममता के गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश

भाजपा नेताओं का कहना है कि अमित शाह की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि पार्टी भवानीपुर सीट को बेहद अहम मान रही है. सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आने वाले दिनों में यहां चुनाव प्रचार कर सकते हैं.

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं. ऐसे में भवानीपुर की लड़ाई को राज्य की सबसे प्रतिष्ठित सीटों में से एक माना जा रहा है, जहां मुकाबला और भी दिलचस्प होता जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal Election, West Bengal Election Amit Shah, Amit Shah Targets Mamata Banerjee, Amit Shah News, Suvendu Adhikari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com