विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2024

विस्तारा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर की गई सामान की जांच

मुंबई के सहार पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि एक क्रू मेंबर को ‘फ्लाइट में बम’ लिखा एक नोट मिला. इससे फ्लाइट में अफरा-तफरी की स्थिति हो गई थी.

विस्तारा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर की गई सामान की जांच
मुंबई:

केरल के तिरुवनंतपुरम से मुंबई जाने वाली विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली. शुक्रवार को मिली धमकी के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद फ्लाइट की तलाशी ली गई. यात्रियों और उनके सामान की जांच हुई. हालांकि, कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला. 

मुंबई के सहार पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि एक क्रू मेंबर को ‘फ्लाइट में बम' लिखा एक नोट मिला. इससे फ्लाइट में अफरा-तफरी की स्थिति हो गई थी. छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (मुंबई एयरपोर्ट) पर शाम करीब 3.15 बजे फ्लाइट की लैंडिंग हुई. इसके तुरंत बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी.

विस्तारा ने किया पायलट संकट से जल्द निपटने का ऐलान, लेकिन इसमें समय लग सकता है

विस्तारा ने जारी किया बयान
इस मामले में विस्तारा के प्रवक्ता ने बयान जारी किया है. बयान में कहा गया, "हम कंफर्म करते हैं कि 28 जून 2024 को तिरुवनंतपुरम से मुंबई जाने वाली फ्लाइट UK 552 में हमारे स्टाफ में सुरक्षा की चिंता देखी गई. प्रोटोकॉल के मुताबिक हमने तुरंत संबंधित अधिकारियों को अलर्ट कर दिया. फ्लाइट को सुरक्षित रूप से आइसोलेशन बे में ले जाया गया. छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया. हम अनिवार्य सुरक्षा जांच को पूरा करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं. विस्तारा में हमारे यात्रियों, क्रू टीम और फ्लाइट की सेफ्टी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है."

विस्तारा एयरलाइन की उड़ानें रद्द होने से हवाई यात्रा करना हुआ और महंगा, टिकट 25% तक महंगा

मई में दिल्ली-श्रीनगर की फ्लाइट को भी मिली थी बम से उड़ाने की धमकी
इससे पहले 31 मई को दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. फ्लाइट UK-611 में 177 यात्री और एक नवजात भी सवार थे. हालांकि, बम की धमकी फर्जी निकली. फ्लाइट ने दोपहर 12:10 बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग की. 

बम की धमकी के बाद पेरिस-मुंबई फ्लाइट की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
2 जून को पेरिस से 306 लोगों को लेकर मुंबई जा रही विस्तारा की फ्लाइट में भी बम होने की धमकी मिली. जिसके बाद फ्लाइट के मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले शहर के एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दिया गया. विस्तारा एयरलाइन से जुड़े सूत्र ने रविवार को बताया कि, "पेरिस के चार्ल्स डी गुआले हवाई अड्डे से मुंबई की उड़ान यूके 024 को एयर सिकनेस बैग पर एक हाथ से लिखा नोट मिला जिसमें बम होने की धमकी दी गई थी." हालांकि, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था. फ्लाइट ने इमरजेंससी लैंडिंग की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vistara Flight, Vistara Flight Delays, Vistara Flight Emergency Landing, Bomb Threat, Mumbai Airport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com