विजय केशव गोखले 20 जनवरी, 2016 से 21 अक्टूबर, 2017 तक चीन में भारत के राजदूत रह चुके हैं (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
- डोकलाम विवाद पर गोखले ने जयशंकर के साथ मिलकर अमेरिका और जापान को इस मामले में भारतीय रुख से अवगत कराया था और इनका समर्थन हासिल कर चीन पर दबाव बनाया था.
- गोखले अक्टूबर, 2013 से जनवरी 2016 तक जर्मनी में भारत के राजदूत रह चुके हैं.
- उन्होंने हांगकांग, हनोई, बीजिंग और न्यूयॉर्क के भारतीय मिशनों में भी अपनी सेवाएं दी हैं.
- वह विदेश मंत्रालय में निदेशक (चीन एवं पूर्वी एशिया) और संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) के पदों पर भी काम कर चुके हैं.
- गोखले एस.जयशंकर का स्थान लेंगे, जिन्हें 29 जनवरी 2015 को दो साल के लिए विदेश सचिव नियुक्त किया गया था.
- बीते साल जनवरी में जयशंकर को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था. वह 28 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं.
- नियमों के मुताबिक, विदेश सचिव, रक्षा सचिव, गृह सचिव, सीबीआई निदेशक और खुफिया ब्यूरो (आईबी) के निदेशक के पदों पर नियुक्त होने वाले अधिकारी का कार्यकाल दो साल निर्धारित है. (इनपुट एजेंसियों से)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Vijay Keshav Gokhale, Foreign Secretary