विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2018

राज्यसभा में व्यवधान के लिए गोयल बरसे कांग्रेस पर

राज्यसभा में जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनको विदायी देने के बाद आज कांग्रेस के सदस्यों ने मांग की कि बैंकिंग जालसाजी पर मतदान का प्रावधान करने वाले नियम के तहत चर्चा की जानी चाहिए.

Also Read in
राज्यसभा में व्यवधान के लिए गोयल बरसे कांग्रेस पर
विजय गोयल की फाइल फोटो
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता विजय गोयल ने कांग्रेस पर राज्यसभा की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी दल की असलियत उजागर हो गई है. गोयल ने यहां कहा कि आसन के समक्ष अन्नाद्रमुक के सदस्य नहीं थे. जब सदन में विधायी कामकाज हो सकता था और बैंकिंग घोटाले पर चर्चा हो सकती थी तब कांग्रेस के सदस्य नारे लगाते हुए आसन के समक्ष आ गए. वह दूसरों पर कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाते हैं. अब उनकी असलियत सामने आ गई है.

यह भी पढ़ें: लोकसभा में 17 दिन से गतिरोध बरकरार, नहीं लिया जा सका अविश्वास प्रस्ताव

राज्यसभा में जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनको विदायी देने के बाद आज कांग्रेस के सदस्यों ने मांग की कि बैंकिंग जालसाजी पर मतदान का प्रावधान करने वाले नियम के तहत चर्चा की जानी चाहिए. अलग अलग मुद्दों पर विभिन्न दलों के सदस्यों के हंगामे की वजह से राज्यसभा में 17 दिन से कोई कामकाज नहीं हो पाया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay Goyal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com