विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2019

अयोध्या मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद बोला VHP- ‘अच्छे नतीजे’ की उम्मीद, अहम पड़ाव पार

विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने कहा, "अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि पर हिन्दुओं का मालिकाना हक होने को लेकर शीर्ष अदालत में बेहद मजबूती से पक्ष रखा गया. इससे हमें उम्मीद है कि मुकदमे का अच्छा नतीजा निकलेगा."

अयोध्या मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद बोला VHP- ‘अच्छे नतीजे’ की उम्मीद, अहम पड़ाव पार
विहिप अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे
  • सुप्रीम कोर्ट में जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में सुनवाई पूरी
  • विहिप के शीर्ष नेता ने इस संवेदनशील मुकदमे का "अच्छा नतीजा" निकलेगा
  • सुप्रीम कोर्ट ने मुकदमे की सुनवाई पूरी करके ही दम लिया
इंदौर:

सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में सुनवाई बुधवार को पूरी कर ली. इसके बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक शीर्ष नेता ने इस संवेदनशील मुकदमे का "अच्छा नतीजा" निकलने की उम्मीद जताते हुए कहा कि इस मसले को हल करने की राह का अहम पड़ाव पार कर लिया गया है. विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने कहा, "अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि पर हिन्दुओं का मालिकाना हक होने को लेकर शीर्ष अदालत में बेहद मजबूती से पक्ष रखा गया. इससे हमें उम्मीद है कि मुकदमे का अच्छा नतीजा निकलेगा." बता दें, विष्णु सदाशिव कोकजे मध्यप्रदेश और राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल हैं.

अयोध्या पर फैसले से ठीक पहले RSS की हरिद्वार में बैठक, राम मंदिर पर पारित हो सकता है प्रस्ताव

उन्होंने कहा, "हम उच्चतम न्यायालय से यह अपेक्षा भी करते हैं कि वह मुकदमे में एकदम स्पष्ट फैसला सुनाएगा." उन्होंने कहा, "शीर्ष अदालत में मुकदमे की सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष की ओर से जिस तरह हमेशा अड़ंगे डाले गए, उस लिहाज से आज का दिन ऐतिहासिक कहा जा सकता है, क्योंकि दलीलें पूरी होने के बाद मुकदमेबाजी का बरसों से जारी अध्याय अब समाप्त हो गया है. ऐसे में हमें तसल्ली है कि अयोध्या विवाद के समाधान की दिशा में एक अहम पड़ाव पार कर लिया गया है."

कौन हैं Supreme Court में नक्शा फाड़ने वाले वकील राजीव धवन?  

सदाशिव कोकजे ने कहा, "वैसे तो हम हर पक्षकार की तरह अपने हक में बेहतरीन फैसले की उम्मीद कर रहे हैं. अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम कानून बनाए जाने या संवैधानिक दायरे के अन्य विकल्पों के जरिए राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किए जाने की मांग करेंगे." कोकजे ने यह भी कहा कि प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पांच न्यायमूर्तियों की संविधान पीठ ने मुस्लिम पक्षकारों की ओर से बहस करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन के एक नक्शा फाड़ने के "असामान्य वाकये" के वक्त बेहद परिपक्वता का परिचय दिया और मुकदमे की सुनवाई पूरी करके ही दम लिया.

Video: अयोध्या: 133 साल में रिश्ते और सियासत में आया बदलाव

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vishnu Sadashiv Kokje, VIHip, Ayodhya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com