विज्ञापन

पेड़ गिरने से बेटे की मौत, BMC ने अधिकारियों को दी क्लीन चिट; विहान के पिता बोले- जांच रिपोर्ट एकतरफा

मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने इस हादसे की जांच रिपोर्ट पर कहा है कि उन्हें यह रिपोर्ट मंजूर नहीं है. लापरवाही के लिए BMC के सड़क और उद्यान विभाग को भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए.

पेड़ गिरने से बेटे की मौत, BMC ने अधिकारियों को दी क्लीन चिट; विहान के पिता बोले- जांच रिपोर्ट एकतरफा
ऊंचे स्तर पर इस मामले की जांच होनी चाहिए: विहान श्रीवास्तव के पिता

मुंबई में स्कूल बस पर एक बड़ा पेड़ गिरने से विहान श्रीवास्तव नामक छात्र की मौत हो गई थी. विहान के पिता ने एनडीटीवी से खास बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने कहा, "नगर निगम ने ठेकेदारों को जिम्मेदार ठहराया और अपने अधिकारियों को क्लीन चिट दे दी". दरअसल जून में चेंबूर में स्कूल से लौट रही एक बस पर सड़क किनारे मौजूद पीपल का पेड़ गिर गया था. जिससे उसमें सवार छात्र विहान की मौत हो गई थी. जबकि चार अन्य छात्र घायल हो गए थे. विहान के माता-पिता अपने बेटे के लिए अब न्याय की मांग कर रहे हैं.  विहान के पिता ने NDTV से कहा, "मुझे लगता है कि BMC की क्लीन चिट ही इस बात का सबूत है कि उन्होंने ठीक से काम नहीं किया है. उनकी तरफ से कोई जवाबदेही तय नहीं की गई है और जांच समिति में भी मतभेद हैं. BMC खुद ही जांच कर रही है. यह कोई स्वतंत्र जांच नहीं है. इसमें मतभेद हैं."

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि सोमवार को जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंपी है. जिसमें सड़क का काम करने वाले ठेकेदार और सुपरवाइज़िंग कंसल्टेंट पर क्रमशः 5 लाख रुपये और 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की सिफारिश की गई. हालांकि, समिति को गार्डन और रोड्स  दोनों विभागों की ओर से कोई शुरुआती लापरवाही नहीं मिली.

जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए

इस रिपोर्ट पर विहान के पिता गौरव ने कहा, "जवाबदेही का मुद्दा है और जब विहान वाली घटना हुई, तो जांच आयोग बनाया गया था. हमें उम्मीद थी कि इससे कुछ नतीजा निकलेगा और जो भी लोग इसके लिए ज़िम्मेदार हैं, उन्हें सजा मिलेगी. लेकिन अब मामला एक विभाग से दूसरे विभाग में घूम रहा है. जैसे गार्डन से रोड, रोड से कॉन्ट्रैक्टर और फिर कंसल्टेंट तक. सिर्फ कंसल्टेंट और कॉन्ट्रैक्टर को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. उन्होंने लापरवाही तो मानी है, लेकिन मुझे लगता है कि असल में जो व्यक्ति इस घटना के लिए जिम्मेदार है, उसे सजा मिलनी चाहिए. उन्हें सज़ा नहीं मिल रही है."

पूरी चेन ही इसके लिए जिम्मेदार

मामले की स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इस काम के लिए जिम्मेदार सभी लोग BMC से लेकर कॉन्ट्रैक्टर तक...पूरी चेन ही इसके लिए ज़िम्मेदार होनी चाहिए. ऐसा नहीं होना चाहिए कि कुछ बुरा होने पर तो कॉन्ट्रैक्टर ज़िम्मेदार हो, और कुछ अच्छा होने पर BMC अधिकारी उसका श्रेय ले लें."

गौरव ने कहा कि ऊंचे स्तर पर इस मामले की जांच होनी चाहिए और अपील की कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इसमें हस्तक्षेप करें. वहीं NDTV ने विहान की मां से भी सवाल किया. लेकिन वो इस हालत में नहीं थी कि कुछ बोल पाई. वो केवल अपना सिर नीचे झुकाए बैठी रही. विहान की मां बिलकुल भी बोलने की हालत में नहीं थी.

ये भी पढ़ें- तलाकशुदा बॉयफ्रेंड से रिश्ता तोड़ने पर मिली दर्दनाक मौत, युवक के भाई ने सरेआम चाकुओं से गोदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vihan Shrivastav, Chembur Tree Accident, Chembur Tree Collapse Report
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com