भारतीय नौसेना के कमांडोज ने अरब सागर में हाईजैक हुए जहाज (Ship Hijeck In Arabian Sea) से 15 भारतीयों समेत सभी 21 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. सोमालिया के तट से शुक्रवार शाम को हाईजैक मालवाहक जहाज 'एमवी लीला नोरफोक' पर सवार लोग बचाए गए. 84,000 टन वजनी जहाज से SOS कॉल के बाद नौसेना ने तुरंत एक युद्धपोत, समुद्री गश्ती विमान, हेलीकॉप्टर और प्रीडेटर एमक्यू9बी ड्रोन तैनात किए. कॉल के दौरान जहाज से सूचना दी गई कि हथियारों से लैस पांच से छह अज्ञात लोग वहां घुस आए हैं. सामने आया वीडियो उस पल का है, जब भारतीय नौसेना ने अरब सागर में हाईजैक जहाज को सुरक्षित निकाला, इसके लिए नौसेना के कमांडोज ने बचाव अभियान चलाया.
ये भी पढ़ें-कमांडोज ने सभी 15 भारतीयों को छुड़ाया | US ने कैसे कसी थी समुद्री डाकुओं पर नकेल?
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
कमांडोज के डर से भागे समुद्री डाकू
भारतीय नौसेना के कमांडोज को तलाशी और बचाव अभियान के लिए जहाज पर भेजा गया था. पूरे जहाज की तलाशी लेने के बाद कमांडोज के पुष्टि की कि अपहरणकर्ता वहां नहीं हैं. नौसेना ने एक बयान में कहा, "समुद्री डाकुओं के हाईजैक की कोशिश को संभवतः कमांडोज की त्वरित प्रतिक्रिया और चेतावनी के बाद छोड़ दिया होगा. नौसेना ने एक्स पर समुद्र के बीच जहाज पर हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे का एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में कमांडो जहाज पर चढ़ते और ऑपरेशन को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं.
#IndianNavy's Swift Response to the Hijacking Attempt of MV Lila Norfolk in the North Arabian Sea.
— SpokespersonNavy (@indiannavy) January 5, 2024
All 21 crew (incl #15Indians) onboard safely evacuated from the citadel.
Sanitisation by MARCOs has confirmed absence of the hijackers.
The attempt of hijacking by the pirates… https://t.co/OvudB0A8VV pic.twitter.com/616q7avNjg
जहाज के रेस्क्यू के लिए दुबई स्थित लीला ग्लोबल के चीफ एग्जीक्यूटिव स्टीव कुंजर ने भारतीय नौसेना को धन्यवाद दिया. उन्होंने एक बयान में कहा, "हम अपने चालक दल के प्रोफेसनलिज्म को भी धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने ऐसे हालातों में भी सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्ण प्रतिक्रिया दी."
हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच जहाज हाईजैक की कोशिश
जहाज हाईजैक की ये कोशिश इजरायल-हमास युद्ध के बीच लाल सागर में व्यापारिक जहाजों पर हूती विद्रोहियों के हमले तेज करने पर बढ़ती चिंताओं के बीच हुई. नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने ऐसी समुद्री घटनाओं से सख्ती से निपटने के निर्देश जारी किए. 21 क्रू मेंबर्स के साथ लाइबेरिया के झंडे वाला जहाज एमवी केम प्लूटो भी 23 दिसंबर को भारत के पश्चिमी तट पर एक ड्रोन हमले का लक्ष्य था. उसी दिन भारत की तरफ जा रहा एक अन्य वाणिज्यिक तेल टैंकर दक्षिणी लाल सागर में एक संदिग्ध ड्रोन हमले का शिकार हो गया. जहाज पर 25 भारतीय क्रू मेंबर्स की टीम मौजूद थी. वहीं अन्य घटना में माल्टा-ध्वज वाले जहाज एमवी रुएन का 14 दिसंबर को समुद्री डाकुओं द्वारा अपहरण कर लिया गया था.
ये भी पढ़ें-बांग्लादेश में चुनाव से पहले क्यों हो रही हिंसा... विपक्ष कर रहा ये मांग | ट्रेन में लगाई आग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं