भारतीय नौसेना के कमांडोज ने अरब सागर में हाईजैक हुए जहाज से सभी 15 भारतीयों को छुड़ा लिया है. जहाज पर सवार सभी 21 चालक दल (15 भारतीयों सहित) को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद युद्धपोत आईएनएस चेन्नई सोमालिया तट के पास अपहृत जहाज एमवी लीला नोरफोक के पास पहुंच था और भारतीय नौसेना ने समुद्री डाकुओं को अपहृत जहाज को छोड़ने की चेतावनी दी थी.
सैन्य अधिकारियों ने कहा था कि जहाज पर सवार भारतीय दल सुरक्षित हैं और डाकुओं ने सीधी बात नहीं मानी, तो मरीन कमांडो मार्कोस ऑपरेशन के लिए तैयार हैं.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
मालवाहक जहाज 'एमवी लीला नोरफोक' का कल देर शाम सोमालिया के तट के पास अपहरण कर लिया गया था. जहाज पर 15 भारतीय सवार थे.
Indian Navy's elite Marine Commandos from the warship INS Chennai have embarked on the hijacked vessel MV Lila Norfolk and are now going to carry out sanitisation operations there: Military officials to ANI pic.twitter.com/JYsAKsywha
— ANI (@ANI) January 5, 2024
पांच से छह अज्ञात सशस्त्र लोग जहाज पर हुए थे सवार
नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय नौसेना ने अरब सागर में इस समुद्री घटना पर तेजी से प्रतिक्रिया दी, जिसमें लाइबेरिया के ध्वज वाले जहाज के अपहरण की कोशिश की गई थी. उन्होंने बताया कि जहाज ने यूकेएमटीओ पोर्टल पर एक संदेश भेजा था, जिसमें कहा गया था कि लगभग पांच से छह अज्ञात सशस्त्र लोग जहाज पर सवार हो गए थे.
Indian naval warship INS Chennai has reached the hijacked vessel MV Lila Norfolk off Somalia coast. The Indian warship has launched its helicopter and issued warning to pirates to abandon the hijacked vessel. The Indian crew on board are safe and Marine Commandos MARCOS are ready… pic.twitter.com/hYYREridg3
— ANI (@ANI) January 5, 2024
जहाज से मैसेज मिलते ही तुरंत एक्शन लिया गया. भारतीय नौसेना के अधिकारी ने बताया कि नौसेना के समुद्री गश्ती विमान ने जहाज के ऊपर से उड़ान भरी और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए जहाज से संपर्क स्थापित किया.
पिछले महीने नौसेना ने समुद्र में नावों पर हालिया हमलों के बाद समुद्र में कई युद्धपोत तैनात किए थे. इसमें भारत के तट के पास एक ड्रोन हमला भी शामिल था, जिसके लिए संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान को दोषी ठहराया था.
लाल सागर से कई जहाजों का मार्ग बदला गया
ताज़ा हमला ऐसे समय में हुआ है जब लाल सागर से कई जहाजों का मार्ग बदल दिया गया है. यहां यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने गाजा में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं. गाजा में इज़राइल हमास से लड़ रहा है.
पिछले महीने एक ड्रोन हमले में भारत के तट से 200 समुद्री मील (370 किलोमीटर) दूर एमवी केम प्लूटो टैंकर पर हमला किया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं