- बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंसा होने की प्रमुख वजह
- आम चुनाव की निगरानी के लिए भारत से तीन पर्यवेक्षक पहुंचे
- संयुक्त राष्ट्र ने चुनाव पर बारीकी से नजर रखने की बात कही है
बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले ज़बरदस्त हिंसा का दौर शुरू हो गया है. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ढाका जा रही बेनापोल एक्सप्रेस में आग लगा दी. आग की चपेट में ट्रेन के चार कोच आ गए. इस हिंसा में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है. बांग्लादेश में 7 जनवरी को चुनाव हैं और शेख़ हसीना की वापसी तय मानी जा रही है, क्योंकि मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है. बीएनपी ने बांग्लादेश में 48 घंटे का बंद भी बुलाया है. आइए आपको बताते हैं आखिर क्यों बांग्लादेश में चुनाव से कुछ घंटों पहले भड़की है हिंसा...? विपक्षी पार्टी चुनाव को लेकर क्या कर रही है मांग.
बांग्लादेश में क्यों हो रही हिंसा...?
बीएनपी और उसके सहयोगी दल आम चुनाव की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठा रहे हैं. ये सभी दल पिछले कई महीनों से चुनाव से पहले एक तटस्थ अंतरिम सरकार की मांग कर रहे हैं. बीएनपी का का कहना है कि शेख हसीना की सरकार में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं हो पाएंगे. लेकिन शेख़ हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेतृत्व वाली सरकार ने विपक्ष की इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है. बांग्लादेश में रविवार को आम चुनाव होने हैं. मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और उसके सहयोगियों ने प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और "स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव" के लिए कार्यवाहक सरकार के गठन की मांग करते हुए चुनाव प्रक्रिया का पूर्ण बहिष्कार करने का आह्वान किया है. बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंसा होने की यही प्रमुख वजह है.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
बांग्लादेश में चुनाव के लिए भारत से पहुंचे पर्यवेक्षक
बांग्लादेश में रविवार को होने वाले आम चुनाव की निगरानी के लिए भारत से तीन पर्यवेक्षकों समेत 100 से अधिक विदेशी पर्यवेक्षक शुक्रवार को ढाका पहुंचे. मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने चुनाव का बहिष्कार किया है और वह 48 घंटे की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आह्वान कर चुकी है. विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को ढाका पहुंचा, जबकि विभिन्न देशों के 122 अन्य पर्यवेक्षक सात जनवरी को होने वाले मतदान से पहले यहां आने वाले है. संयुक्त राष्ट्र ने चुनाव पर बारीकी से नजर रखने की बात कही है.
ट्रेन में आगजनी से 4 लोगों की मौत
राजधानी ढाका में शुक्रवार एक ट्रेन में आगजनी के बाद दो बच्चों समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. ट्रेन भारतीय सीमा से लगे तटीय शहर बेनापोल से आ रही थी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना देश में आम चुनाव से दो दिन पहले हुई है, जिनका मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने बहिष्कार किया है. यह घटना रात करीब नौ बजे हुई, जिसमें पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे शहर बेनापोल से परिचालित होने वाली बेनापोल एक्सप्रेस की चार बोगियों में आग लगा दी गई. घटना के वक्त ट्रेन अपने गंतव्य स्थल ढाका के कमलापुर रेलवे स्टेशन के करीब थी. रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन में लगभग 292 यात्री सवार थे जिसमें से अधिकांश भारत से घर लौट रहे थे. ट्रेन के गोपीबाग इलाके में पहुंचते ही इसमें आग लगा दी गई.
बांग्लादेश में अवामी लीग 2008 से सत्ता में है और इस बार भी इसी पार्टी के सत्ता में आने की संभावना जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें :- "बलात्कार करते हुए वे लगातार हंस रहे थे...": हमास लड़ाकों के हमले के मंजर को याद कर सहम गया शख्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं