पंजाब के अमृतसर की सड़कों पर 5 किमी तक पुलिस को छकाने वाले ई-रिक्शा चालक करणवीर सिंह को आखिरकार पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. बीते दिनों उसने पुलिस को अपने पीछे काफी दौड़ाया था. हालांकि, अब गिरफ्तारी के बाद वो मिन्नतें करते दिख रहा है. उसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पुलिस से गुहार लगाते दिख रहा है.
वीडियो में वो ये कहते हुए दिख रहा है, " मैं ऑटो चलाने वाला गरीब आदमी हूं, मुझे क्यों तंग कर रहे हो? मैं माफी मांग रहा हूं, अपनी गलती मान रहा हूं. क्यों मेरे पीछे पड़े हो, मुझे रोटी कमाकर खाने दो. हो गई गलती. सबको पता है, वीडियो बनी हुई है. मुझे क्यों बार बार तंग किया जा रहा है?"
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#Vlog | अमृतसर की सड़कों पर 5 किमी पुलिस को छकाने वाला E-Rickshaw चालक गिरफ़्तार, शरद शर्मा की रिपोर्ट pic.twitter.com/Sx68lSajQT
— NDTV India (@ndtvindia) February 5, 2023
बता दें कि 30 जनवरी को उक्त ई-रिक्शा चालक के संबंध में एक ने बुजुर्ग दंपति ने ट्रैफिक पुलिस को शिकायत की थी और कहा था कि वो नशे में धुत है और उसने उन्हें ग्रीम एवेन्यु के बदले लॉरेन्स रोड पर उतार दिया. शिकायत पाकर जब पुलिस ने उसे पकड़ना चाहा तो वो उन्हें टक्कर मारकर भाग गया.
भागने के क्रम में उसने कई लोगों को टक्कर मारी, कभी रॉन्ग साइड गाड़ी दौड़ाई. फिर लगभग 5 किमी तक रिक्शा भगाने के बाद वो एक जगह रिक्शा छोड़कर भाग गया. हालांकि, अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने पुलिस हिरासत में स्वीकार किया है कि वो नशे की हालत में था और पुलिस को देखकर डर गया था. यही कारण है कि वो भाग गया था. फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.
यह भी पढ़ें -
-- CJI डी.वाई. चंद्रचूड़ और सुप्रीम कोर्ट के जजों ने राष्ट्रपति के बुलावे पर किया अमृत उद्यान का दौरा
-- "रात के 2 बजे दरवाजे पर दस्तक हुई और..": असम की बाल वधू ने सरकार के अभियान पर कहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं