मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. यहां साइड नहीं देने पर कुछ बदमाशों ने एक कैब ड्राइवर की बुरी तरह पिटाई कर दी. चार युवकों ने उसकी गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ की. ये आरोपी किसी नेता के बेटे बताए जा रहे हैं. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मामला खजूरी इलाके का बताया जा रहा है.
कहा जा रहा है कि दोनों की गाड़ियों में हल्की टक्कर हुई थी. इसके बाद बदमाशों ने उसका काफी दूर तक पीछा किया. हलालपुरा बस स्टैंड के पास पहुंचने के बद बदमाशों ने उसकी कार रोकी और बेस बॉल बैट से जमकर तोड़फोड़ की. साथ ही ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बदमाशों की स्कॉर्पियो गाड़ी पर बीजेपी का झंडा और हूटर भी लगा था. घटना को अंजाम देने के बाद वो खुद ही पुलिस थाने पहुंच गए और पीड़ित कार चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस अब कैब ड्राइबर की तलाश कर रही है.
कोहेफिजा पुलिस स्टेशन के प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने कहा, "खजुरी इलाके में दो वाहन, एक स्कॉर्पियो और एक वैगनआर, टकरा गए. स्कॉर्पियो चालक ने शिकायत की और वैगनआर का पीछा किया. आखिरकार उसे रोका और चालक के साथ मारपीट की. पीड़िता की ओर से अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है."
सामने आया ये चौंकाने वाला वीडियो एक गंभीर वास्तविकता को दर्शाता है, जिसमें सत्ता के नशे में कानून की धज्जियां उड़ाना साफ दिख रहा है. बमुश्किल 20-25 सेकंड लंबे इस वीडियो में लालघाटी के हलालपुर बस स्टैंड के पास चार बदमाशों को एक टैक्सी ड्राइवर पर हमला करते हुए देखा जा सकता है. इस ग्रुप ने ड्राइवर को बेरहमी से पीटा और उसकी गाड़ी को तोड़ दिया.

इतनी बड़ी घटना का कारण सिर्फ ये बताया गया ड्राइवर ने बदमाशों की कार को साइड नहीं दिया. इसी वजह से उसे पीटा गया.
कार पर बीजेपी का झंडा और हूटर लगा हुआ था. घटनास्थल के चारों ओर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने भी उन्हें रोकने या पीड़ित की मदद करने का कोई प्रयास नहीं किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं