विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2023

Video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हुई सगाई, नीता अंबानी ने दी सरप्राइज परफॉर्मेंस

Anant Ambani-Radhika Merchant Engagement: सगाई में राधिका मर्चेंट ने गोल्डन लहंगा पहना था. वहीं, अनंत अंबानी ने ब्लू कलर का आउटफिट चुना. सगाई के फंक्शन में अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी ने सरप्राइज परफॉर्मेंस भी दिया.

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की रस्में एंटीलिया में निभाई गईं.
मुंबई:

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और कारोबारी वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका (Radhika Merchant) की गुरुवार को सगाई हो गई है. मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में गोल धना और चुनरी विधि की रस्में निभाई गईं. गुजराती हिंदू परिवारों में शादी से पहले ये रस्में निभाई जाती हैं. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आया है. 

सगाई में राधिका मर्चेंट ने गोल्डन लहंगा पहना था. वहीं, अनंत अंबानी ने ब्लू कलर का आउटफिट चुना. सगाई के फंक्शन में अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी ने सरप्राइज परफॉर्मेंस भी दिया. दोनों परिवारों ने साल 2019 में ऐलान किया था कि अनंत और राधिका शादी करेंगे. दोनों का रोका पिछले साल 29 दिसंबर को राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में हुआ था.

अंबानी परिवार ने जारी किया बयान
अंबानी परिवार ने एक बयान में कहा, "गुजराती हिंदू परिवारों में पीढ़ियों से चली आ रही गोल धना और चुनरी विधि जैसी सदियों पुरानी परंपराओं का बड़े उत्साह के साथ पालन किया गया."

agkt5g18

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट बचपन के दोस्त हैं.

गोल धना का क्या होता है मतलब?
गोल धना का मतलब होता है गुड़ और धनिया के बीज. यह गुजराती परिवारों में शादी से पहले की एक रस्म होती है, जिसमें लड़के के घर पर गुड़ और धनिया बांटा जाता है. दुल्हन के परिवार वाले मिठाइयां और तोहफे लेकर दूल्हे के घर आते हैं. इसके बाद कपल एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते हैं और बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं.

ईशा अंबानी ने निभाईं ये रस्म
सगाई के कार्यक्रम की शुरुआत अंबानी परिवार ने की. अंबानी परिवार की तरफ से ईशा अंबानी मर्चेंट हाउस गईं. ईशा ने राधिका और पूरे मर्चेंट परिवार को शाम के इवेंट के लिए निमंत्रण दिया. आरती और मंत्रोच्चार के बीच अंबानी परिवार ने मर्चेंट फैमिली का स्वागत किया.

45cspuag

सगाई के फंक्शन में पूरा अंबानी परिवार एक फ्रेम में नज़र आया.

बचपन के दोस्त हैं अनंत-राधिका
बता दें कि राधिका और अनंत बचपन के दोस्त हैं. अनंत ने अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की और उसके बाद से जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बोर्ड में मेंबर के रूप में काम कर रहे हैं. वह वर्तमान में RIL के एनर्जी बिजनेस का नेतृत्व करते हैं. 

वहीं, राधिका मर्चेंट अभी एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में डायरेक्टर हैं. वह एक ट्रेंड इंडियन क्लासिकल डांसर भी हैं. राधिका ने मुंबई की श्री निभा आर्ट डांस अकादमी के गुरु भवन ठाकर के मार्गदर्शन में क्लासिकल डांसिंग की ट्रेनिंग ली है.

ये भी पढ़ें:-

मुकेश अंबानी के बेटे की सगाई में हुई ऐसी आलीशान आतिशबाजी, देख लोग बोले- गरीब कर तो पॉल्यूशन, अमीर करे तो सेलिब्रेशन

आलिया भट्ट ने शेयर किया अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई का लुक, फैंस बोले- अगर शादी और प्रेग्नेंसी ने कभी...

आलिया भट्ट के गाने पर नाचीं अंबानी परिवार की होने वाली 'छोटी बहू' राधिका मर्चेंट, VIDEO हुआ वायरल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने की सगाई, देखें तस्वीरें 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anant Ambani, Anant Ambani And Radhika Merchant, Anant Ambani And Radhika Merchant Engagement, Antilia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com