8 years ago
नई दिल्ली:
अयोध्या के बाद अब दिल्ली में भी विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की ओर से आयोजित धर्मसभा में देश भर के साधू संतों का जुटान हुआ है. दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विराट धर्मसभा की में बड़ी संख्या में साधू-संत जुटे हैं. ऐसी संभावना है कि इस विराट धर्मसभा में करीब डेढ़ लाख लोग शामिल होने वाले हैं. यही वजह है कि ट्रैफिक को लेकर भी पुलिस ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया है. इस रैली को देखते हुए रामलीला मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. रामलीला मैदान में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गये हैं. यातायात व्यवस्था का भी खासा ध्यान रखा गया है. बताया जा रहा है कि रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई है. विश्व हिंदू परिषद ने गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बागपत और मेरठ से लोगों को बुलाया है. यह सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा.