विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2019

CCD के लापता मालिक का कथित खत आया सामने, टैक्स अधिकारी पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

एएनआई ने सिद्धार्थ (VG Siddhartha)  के उस लेटर को ट्वीट किया जिसमें उन्होंने (VG Siddhartha) लिखा है कि मैं अपनी तमाम कोशिश के बाद भी मुनाफे वाला कारोबार को स्थापित करने में विफल रहा हूं.

Also Read in
CCD के लापता मालिक का कथित खत आया सामने, टैक्स अधिकारी पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
सीसीडी के मालिक वीजी सिद्धार्थ लापता
  • एएनआई ने वीजी सिद्धार्थ के कथित खत को ट्वीट किया
  • सीसीडी के मालिक हैं वीजी सिद्धार्थ
  • पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के दामाद हैं वीजी सिद्धार्थ
नई दिल्ली:

CCD के मालिक वीजी सिद्धार्थ (VG Siddhartha) के लापता होने के बाद कथित रूप से उनके द्वारा लिखा एक खत सामने आया है. इस खत में उन्होंने टैक्स ऑफिसर द्वारा प्रताड़ित करने की बात कही है. एएनआई के अनुसार उन्होंने (VG Siddhartha) इस खत में लिखा है कि वह इस बात से खुश नहीं है कि उन्होंने इतनी मेहनत के बाद भी अपने बिजनेस को ऐसा नहीं बना सके कि उससे बेहतर मुनाफा कमाया जा सके. एएनआई ने सिद्धार्थ (VG Siddhartha)  के उस लेटर को ट्वीट किया जिसमें उन्होंने (VG Siddhartha) लिखा है कि मैं अपनी तमाम कोशिश के बाद भी मुनाफे वाला कारोबार को स्थापित करने में विफल रहा हूं. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मैंने ऐसा करने के लिए हर संभव कोशिश की. मैं उन सभी लोगों से माफी मांगना चाहता हूं जिन्होंने मुझपर भरोसा जताया. मैं लंबे समय से लड़ रहा था लेकिन आज मैंने उम्मीद छोड़ दी है. क्योंकि मैं इससे ज्यादा तनाव नहीं ले सकता.

गौरतलब है कि पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मख्यमंत्री एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ (VG Siddhartha) मंगलुरु से लापता है. सिद्धार्थ कैफे कॉफी डे (Café Coffee Day) के संस्थापक हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें आखिरी बार नेत्रवति नदी के पास देख गए थे. उनको ढूंढ़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है. बेंगलुरु में लोग एसएम कृष्णा के घर के बाहर इकट्ठा होने लगे हैं. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार और बीएल शंकर भी एसएम कृष्णा के घर पहुंचे.तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पुल पर कुछ लोग खड़े हैं. इसके अलावा कुछ पुलिसकर्मी नाव पर भी नदी में उनकी तलाश कर रहे हैं.

परिजनों ने दर्ज कराई अपहरण की शिकायत, दो दिन बाद बेटा गर्लफ्रेंड का इंतजार करता पार्क में मिला

पुलिस के अनुसार कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस. एम. कृष्णा (SM Krishna) के दामाद सिद्धार्थ सक्लेश्पुर जा रहे थे लेकिन अचानक उन्होंने अपने चालक से मंगलुरु चलने को कहा. पुलिस ने बताया कि दक्षिण कन्नड़ जिले के कोटेपुरा इलाके में नेत्रवती नदी पर बने पुल के पास वह कार से उतर गए और उन्होंने चालक से कहा कि वह टहलने जा रहे हैं. दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त सेंथिल शशिकांत सेंथिल ने कहा, ‘उन्होंने (सिद्धार्थ) चालक से उनके आने तक रुकने को कहा. जब वह दो घंटे तक वापस नहीं आए तो चालक ने पुलिस से सम्पर्क कर उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई.'

u6q9f70o

उन्होंने बताया कि 200 से अधिक पुलिसकर्मी और गोताखोर 25 नौकाओं के जरिए उनकी तलाश कर रहे हैं. उपायुक्त ने बताया कि खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है. मंगलुरु के पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने एक संदेश में कहा, ‘तलाश में स्थानीय मछुआरों की मदद ली जा रही है. हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने किस-किससे फोन पर बात की थी.'

तमिलनाडु का लापता पर्यावरण कार्यकर्ता तिरुपति में मिला, सीबी-सीआईडी जांच शुरू

बता दें, सितंबर 2017 में सिद्धार्थ के दफ्तर पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा था. सिद्धार्थ की गिनती देश के सबसे ज्यादा कॉपी बीन की सप्लाई करने वाले लोगों में की जाती है. माइंडट्री की वेबसाइट पर उनकी प्रोफाइल के मुताबिक उनका परिवार करीब 130 सालों से ज्यादा समय से कॉफी के बिजनेस में हैं. माइंड ट्री में वह नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
VG Siddhartha, SM Krishna, CCD Owner
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com