विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

Vayu Cyclone 2019 Live Updates: भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात वायु ने रातभर में अपना रास्ता बदल लिया है. अब तूफान समुद्र की ओर बढ़ रहा है. हालांकि, इस दौरान क्षेत्र में तेज हवाएं चल सकती हैं. समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश और हवा चल रही है. लोगों को समुद्र से दूर रहने के लिए कहा गया है. गुजरात में अगले 48 घंटे हाईअलर्ट रहेगा. बता दें, केन्द्रीय भू विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को उपग्रह से प्राप्त चक्रवात की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया था, मैं उन सभी परिवारों के भले की प्रार्थना करता हूं जिनके चक्रवात वायु से प्रभावित होने की आशंका है. NDRF की 52 टीमें, एसडीआरएफ की 9, एसआरपी की 14 कंपनियां, 300 मरीन कमांडो और 9 हेलिकॉप्टर तैनात किए गए हैं. पश्चिम रेलवे ने बुधवार को बताया कि चक्रवात वायु के चलते आने वाली संभावित आपदा को देखते हुये रेलवे ने 70 ट्रेनों को रद्द कर दिया और 28 ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही रोकने का फैसला किया है. पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता रवींद्र भाखर ने यह जानकरी दी. रेलवे ने ताजा बुलेटिन में बताया कि पश्चिम रेलवे ने चक्रवात वायु से होने वाली संभावित आपदा को देखते हुये मुख्यमार्ग की 70 रेलगाड़ियों को पूरी तरह निरस्त और ऐसी ही 28 ट्रेनों को आंशिक रूप से समाप्त करते हुये गंतव्य से पहले ही रोकने का फैसला किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Cyclone Alert, Vayu Cyclone 2019, Vayu Cyclone 2019 Live Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com