- हाईकोर्ट बेंच ने राव की मेडिकल रिपोर्ट पर किया विचार
- बेल देने संबंधी याचिका पर 14 दिसंबर को होगी सुनवाई
- राव 81 साल के हैं और पहले से कुछ रोगों से ग्रस्त हैं
बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High court) ने कहा है कि एल्गार परिषद-माओवादियों के बीच कथित जुड़ाव के मामले में गिरफ्तार कवि-कार्यकर्ता वरवर राव (Varavara Rao) की हालत कुछ ठीक हुई है लेकिन वह 14 दिसंबर तक निजी अस्पताल में ही रहेंगे. जस्टिस एसएस शिंदे और जस्टिस एमएस कार्णिक की बेंच ने नानावती अस्पताल (Nanavati Hospital) द्वारा सौंपी गयी एक चिकित्सा रिपोर्ट पर गौर किया. इसी अस्पताल में राव को 18 नवंबर को भर्ती कराया गया था. कोर्ट ने कहा, ‘‘हालत कुछ बेहतर हुई है . राव 14 दिसंबर तक वहीं भर्ती रहेंगे.'' हाईकोर्ट चिकित्सा आधार पर राव को जमानत देने का अनुरोध करने वाली एक याचिका पर 14 दिसंबर को सुनवाई करेगा.
भीमा कोरेगांव केस: SC का हाईकोर्ट को निर्देश, 'वरवर की पत्नी की याचिका पर करें जल्द विचार'
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
गौरतलब है कि वरवर राव की पत्नी हेमलता ने भी एक याचिका दायर की थी जिसमें उन्होंने राव को उपचार के लिए जेल से अस्पताल भेजने का निर्देश देने का अनुरोध किया था. हाईकोर्ट ने 18 नवंबर को कहा था कि राव 81 साल के हैं और पहले से कुछ रोगों से ग्रस्त हैं. कोविड-19 संक्रमण से उबरने के बाद उन्हें उपचार की जरूरत है.अदालत की टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र सरकार 18 नवंबर को राव को नवी मुंबई में तलोजा जेल से नानावती अस्पताल भेजने तथा उनके इलाज का खर्च भी उठाने पर सहमत हो गयी थी.
हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि याचिकाकर्ताओं के साथ, मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के वकीलों को चिकित्सा रिपोर्ट को देखना चाहिए. अदालत अब मामले पर 14 दिसंबर को सुनवाई करेगी.राव16 जुलाई को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और उन्हें नानावती अस्पताल भेजा गया था. उन्हें 30 जुलाई को छुट्टी दे दी गयी और वापस जेल भेज दिया गया.पुणे में 31 दिसंबर 2017 को एल्गार परिषद के सम्मेलन के बाद माओवादियों से जुड़ाव के आरोप में राव तथा वामपंथी रुझान वाले कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था.
प्राइम टाइम: डॉ. कफ़ील, वरवर राव, अखिल गोगोई: क्या असहमति की क़ीमत चुका रहे हैं?
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं