- बच्चे ने बाथरूम जाने की अनुमति न मिलने पर पैंट में पेशाब किया था, जिससे शिक्षिका नाराज हो गई थी
- बच्चे की मां ने निजी अंग पर छाले देखे और स्कूल प्रबंधन से शिकायत की, पर कार्रवाई नहीं हुई
- मामले की जांच लालपुर-पांडेयपुर थाना कर रहा है और स्कूल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है
वाराणसी के पांडेपुर में एक निजी स्कूल में पांच साल के एक बच्चे के पैंट में पेशाब कर देने से नाराज एक शिक्षिका ने उसके “निजी अंग” को कथित तौर पर गर्म चाकू से जला दिया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक शिक्षिका, स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
अधिवक्ता केसरी जायसवाल ने बताया कि एक ‘प्ले' स्कूल में नर्सरी का छात्र उनका पांच वर्षीय बेटा सरीन 24 जुलाई को रोज की तरह स्कूल गया था. घर लौटने पर उसने अपने “निजी अंग” में दर्द की शिकायत की. जब उसकी मां ने जांच की तो निजी अंग पर छाले पड़े मिले. उन्होंने कहा कि पूछने पर बच्चे ने बताया कि बाथरूम जाने के लिए सरीन ने शिक्षिका प्रीति कुशवाहा से अनुमति मांगी थी, लेकिन उसे मना कर दिया गया.
लालपुर-पांडेयपुर थाने ने बताया कि तहरीर के आधार पर शिक्षिका प्रीति कुशवाहा, स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 118(1) (चाकू, आग अन्य खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें-
भारत ने एमवी ओमोर्फी पोत मामले में यूक्रेन के राजदूत को तलब किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं