विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2026

जम्मू से श्रीनगर के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, रेलवे ने शुरू की तैयारी

जम्मू से श्रीनगर का सफर वंदे भारत एक्सप्रेस से करने का इंतज़ार अब लगभग खत्म होने वाला है. रेलवे ने जम्मू तवी स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन चलाने की पूरी तैयारी कर ली है, और अब सिर्फ रेलवे बोर्ड की अंतिम मंजूरी का इंतजार है.

जम्मू से श्रीनगर के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, रेलवे ने शुरू की तैयारी

जम्मू से श्रीनगर जाने का वंदे भारत एक्सप्रेस से सपना अब जल्द ही पूरा होने जा रहा है. रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जम्मू तवी स्टेशन से चलाने की तैयारी पूरी कर ली है. अब जल्द ही यह ट्रेन शुरू हो जाएगी.

जम्मू स्टेशन का रिडिवलपमेंट काम पूरा 

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू रेलवे स्टेशन पर जारी निर्माण कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है, जिससे वंदे भारत चलाने का रास्ता साफ हो गया है, बस इंतजार बोर्ड के हरी झंडी मिलने का है, जिसके बाद ट्रेन के आधिकारिक चलने का ऐलान किया जाएगा.

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले साल उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (USBRL) परियोजना के शुरू होने के बाद से ही ट्रेन चलाने की योजना थी लेकिन जम्मू स्टेशन पर चल रहें निर्माण कार्य की वजह से वंदे भारत को कटरा से चलाया जा रहा है. अब जब जम्मू रेलवे स्टेशनों पर सभी जरूरी इंतजाम और बुनियादी ढांचे का काम पूरा कर लिया गया है, तो अब जल्द ही ये वंदे भारत ट्रेन चलने का इंतजार खत्म हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें- सुबह-सुबह देशभर के एयरपोर्ट्स पर सॉफ्टवेयर हुआ ठप, हजारों यात्रियों को हुई परेशानी

मार्च से दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन 

अधिकारी ने कहा कि जम्मू डिवीजन ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी कर ली है. अब रेलवे बोर्ड से फाइनल अप्रूवल मिलते ही ट्रेन को चलाने की तारीख घोषित की जाएगी. हालांकि ट्रेन कब से शुरू होगी, इसकी कोई तारीख तय नहीं है लेकिन उम्मीद है कि मार्च में ट्रेन जम्मू से चलना शुरू हो जाएगी.

दरअसल, पिछले साल जून में ही अंजी और चेनाब पुल के उद्घाटन होने के साथ ही दो जोड़ी वंदे भारत ट्रेन कटरा से श्रीनगर के बीच चलना शुरू हुई थी. इस ट्रेन के चलने से पहली बार कश्मीर घाटी को रेल मार्ग से सीधे शेष भारत से जोड़ा गया. इससे ना सिर्फ यात्रियों को लाभ हुआ बल्कि पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिला.

यह भी पढ़ें- गांधी जी ने बांहों में उठाकर कहा था, ये मेरे सूरज‑चांद हैं! मणिशंकर अय्यर का खुलासा, बताया क्यों खुद को मानते हैं असली गांधीवादी?

जम्मू-श्रीनगर 20 कोच की चलेगी वंदे भारत 

जानकारी के अनुसार, कटरा से श्रीनगर तक चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस का अभी तक काफी सकारात्मक परिणाम देखने को मिला. काफी बड़ी संख्या में सैलानी इस ट्रेन से सफर कर रहे हैं. रेल मंत्रालय के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस वंदे भारत ट्रेन की काफी डिमांड है और इसकी ऑक्युपेंसी 100% से भी ज्यादा है. ऐसे में इस वंदे भारत ट्रेन के कोच को बढ़ाने की तैयारी है. दरअसल अभी जो वंदे भारत ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी (SVDK) कटरा से श्रीनगर तक चल रही है, वो 8 कोच की है. लेकिन जिस प्रकार का उत्साह इस ट्रेन को लेकर है, उसको देखते हुए 20 कोच की वंदे भारत ट्रेन जल्द ही चलाई जाएगी. अधिकारी ने बताया कि मार्च में से यह 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन जम्मू से श्रीनगर के बीच चलेगी. अभी इसके रेक को चेन्नई के आईसीएफ में तैयार किया जा रहा है, दोनों रेक तैयार होने के बाद ट्रेन चलाई जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Tawi, Jammu Railway Station, Jammu Railway Station On Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com