विज्ञापन

अब जम्मू से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, 5 घंटे से भी कम समय में पूरी होगी श्रीनगर की दूरी

जम्मू तवी- श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस (26401) सुबह 6:15 पर चलेगी. यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 8.08 बजे, रियासी 8.28 बजे, बनिहाल 9:56 बजे होते हुए श्रीनगर 11:10 बजे पहुंच जाएगी. श्रीनगर- जम्मू तवी वंदे भारत एक्सप्रेस (26402) दोपहर 2 बजे चलकर, 2:58 पर बनिहाल, 4:34 रियासी, शाम 5 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा होते हुए 6:50 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी.

अब जम्मू से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, 5 घंटे से भी कम समय में पूरी होगी श्रीनगर की दूरी
अब जम्मू से भी चलेगी वंदे भारत ट्रेन
NDTV
नई दिल्ली:

आप अगर जम्मू से श्रीनगर तक की यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, रेलवे ने जम्मू और कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा -श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन विस्तार जम्मू तक कर दिया है. इस इलाके के लोगों की यह लंबे समय से चली आ रही मांग थी जो अब पूरी हो गई है, जिससे हजारों यात्रियों को तेज, सुरक्षित और ज़्यादा भरोसेमंद यात्रा का विकल्प मिल गया हैं.

1 मार्च से शुरू होगी सेवा 

रेलवे ने यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए अब श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा - श्रीनगर वंदे भारत ट्रेनों का जम्मू तक विस्तार कर दिया है, जिससे जम्मू व कश्मीर घाटी के बीच यात्रियों का आवागमन सुगम होगा. उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 1 मार्च से वंदे भारत ट्रेन जम्मू से चलना शुरू होगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये होगा ट्रेन का रूट 

जम्मू तवी- श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस (26401) सुबह 6:15 पर चलेगी. यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 8.08 बजे, रियासी 8.28 बजे, बनिहाल 9:56 बजे होते हुए श्रीनगर 11:10 बजे पहुंच जाएगी. श्रीनगर- जम्मू तवी वंदे भारत एक्सप्रेस (26402) दोपहर 2 बजे चलकर, 2:58 पर बनिहाल, 4:34 रियासी, शाम 5 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा होते हुए 6:50 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी. कुल मिलाकर ट्रेन जम्मू से श्रीनगर की दूरी अब 5 घंटे से भी कम समय में पूरी होगी. यह सड़क मार्ग की तुलना में कहीं ज़्यादा तेज और सुरक्षित है.

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकार हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इस क्षेत्र में सड़क मार्ग से जाने वाले यात्रियों को अक्सर भूस्खलन, भारी बर्फबारी और खराब मौसम की वजह से रुकावटों का सामना करना पड़ता है. लेकिन वंदे भारत सेवाओं का विस्तार एक भरोसेमंद, हर मौसम का विकल्प देता है जो सुरक्षा, आराम और समय की पाबंदी सुनिश्चित करता है.

सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनें आधुनिक यात्री सुविधाओं, बेहतर सुरक्षा सुविधाओं से लैस हैं, जिससे यात्रा न केवल तेज बल्कि अधिक सुविधाजनक भी हो जाती है. इस विस्तार से स्थानीय निवासियों को बहुत लाभ होने, पर्यटन को बढ़ावा देने, व्यापार को आसान बनाने और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने की उम्मीद है.

गौरतलब है कि उधमपुर -श्रीनगर- बारामूला रेल लिंक (USBRL) प्रोजेक्ट का पिछले साल 6 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्धघाटन किया था. इसके लोकार्पण के बाद से ही , वहां के लोगों, व्यापारियों, छात्रों और पर्यटकों की तरफ से जम्मू को सीधे श्रीनगर से सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत सर्विस के जरिए जोड़ने की ज़ोरदार और लगातार मांग थी. अब ये मांग पूरी हो गई है.

यह भी पढ़ें: आज से दौड़ेगी Udaipur - Asarva Vande Bharat Train, जानिए टिकट की कीमत से लेकर स्पीड तक, सभी जरूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ें: राजस्थान-गुजरात के बीच सफर होगा आसान, अब हफ्ते में 6 दिन चलेगी यह नई वंदे भारत ट्रेन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com