विज्ञापन

अब तक 36...पीएम मोदी को अब मिला उज्बेकिस्तान में सर्वोच्च सम्मान, भारत को यूरेनियम देने पर भी चर्चा

PM Modi Uzbekistan: पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान दिया गया है. इस दौरान राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना करीबी दोस्त बताया. जबकि भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम सप्लाई पर बातचीत हुई है.

अब तक 36...पीएम मोदी को अब मिला उज्बेकिस्तान में सर्वोच्च सम्मान, भारत को यूरेनियम देने पर भी चर्चा
पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान दिया गया है.
  • उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने उन्हें यह सम्मान दिया है.
  • इस दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर हैं, जहां रविवार को उन्हें  उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान दिया गया है. पीएम मोदी के लिए मिलने वाला अलग-अलग देशों का 36वां सर्वोच्च सम्मान है. इससे पहले रविवार को राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ ताशकंद में द्विपक्षीय बैठक की है. इस दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम सप्लाई पर बातचीत हुई है. दोनों देशों के बीच इस पर मजबूत संकेत मिले हैं. इससे पहले जब पीएम मोदी ताशकंद पहुंचे थे तो एयरपोर्ट पर सबसे पहले उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया था. उसके बाद वह राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ एक ही कार में बैठकर निकले थे. जबकि आज सुबह उन्होंने ताशकंद में योग फेडरेशन ऑफ उज्बेकिस्तान की तरफ से आयोजित योग सत्र में हिस्सा लिया था.

पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान

राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च राजकीय पुरस्कार 'ओली दाराजाली दुस्तलिक' प्रदान किया है. पीएम मोदी का किसी देश की तरफ से दिया जाने वाला यह 36वां सर्वोच्च सम्मान है. राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने उन्हें यह सम्मान दिया है. इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे का स्वागत भी किया. जहां भारत और उज्बेकिस्तान के बीच कई मुद्दों पर अहम चर्चा हुई. पीएम मोदी को अब तक दुनिया के 35 देशों का सर्वोच्च सम्मान मिल चुका है, जबकि उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान के साथ यह संख्या 36 हो गई है. पीएम मोदी भारत के इतिहास में दुनिया भर से सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय सम्मान पाने वाले प्रधानमंत्रियों में एक हैं. 

पीएम मोदी को बताया करीबी मित्र

राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने पीएम मोदी का अपना करीबी मित्र बताते हुए कहा 'मेरा मानना ​​है कि आपके नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में शानदार नतीजे हासिल कर रहा है. आर्थिक विकास की तेज रफ्तार बनाए हुए है और बड़े प्रोजेक्ट्स को लागू कर रहा है. भारत डिजिटलाइज़ेशन, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष अन्वेषण और कई अन्य क्षेत्रों में सचमुच बेहतरीन प्रगति कर रहा है. वैश्विक मामलों में नई दिल्ली की आवाज और प्रभाव और भी मजबूत हुआ है. आपके करीबी दोस्त होने के नाते हम निश्चित रूप से इन सभी उपलब्धियों को देखकर बहुत खुश हैं.'

Latest and Breaking News on NDTV

समन्वय परिषद का गठन होगा: पीएम मोदी 

इससे पहले पीएम मोदी ने कहा 'मैंने आपकी किताब देखी, जिसमें आपने हमारे द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रोजेक्ट्स की पहचान करके आगे की टाइमलाइन तय की है. मैं इस पहल की सराहना करता हूं. मुझे भरोसा है कि साथ मिलकर इसपर शीघ्र प्रगति करेंगे. कल रात डिनर के दौरान हमारी सार्थक बातचीत हुई और हमने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए. इन मामलों पर हमारी टीमें भी एकमत हैं. हम आपसी सहयोग के सभी पहलुओं को दिशा देने के लिए विदेश मंत्री स्तर पर एक समन्वय परिषद का गठन करेंगे. हम अपने संयुक्त आयोग को सचिव स्तर से मंत्री स्तर तक ले जाएंगे. दोनों पक्ष मिलकर एक बिज़नेस समिट का आयोजन करेंगे जिसमें दोनों देशों के बिज़नेस लीडर्स शामिल होंगे. हम यूरेनियम की आपूर्ति के लिए दीर्घकालिक व्यवस्था बनाएंगे. आज हम तीन सिस्टर-सिटी और सिस्टर-स्टेट व्यवस्थाएं कर रहे हैं. हमें उनकी क्षमता को पूरी तरह से साकार करने के लिए एक रोडमैप बनाना चाहिए. आपके देश में 'न्यू ताशकंद' जैसे मेगा-प्रोजेक्ट चल रहे हैं, भारत में हमने गुजरात में GIFT सिटी बनाई है. आपके यहां से एक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए हमें खुशी होगी जो प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल का अध्ययन कर सकते हैं.'

Latest and Breaking News on NDTV

यूरेनियम सप्लाई पर चर्चा

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम सप्लाई पर चर्चा हुई. पीएम मोदी ने कहा 'हम यूरेनियम की आपूर्ति के लिए भी एक रणनीति के साथ आगे बढ़ेंगे और एक व्यवस्था बनाएंगे.' यह अहम संकेत माना जा रहा है. जिससे दोनों देशों के बीच अब यूरेनियम सप्लाई की राह आसान हो रही है.

ये भी पढ़ेंः VIDEO: फर्राटेदार हिंदी बोल रहे उज्बेकिस्तान के बच्चे, PM मोदी की जमकर तारीफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Uzbekistan Visit, Pm Modi News News, Uzbekistan Is Special For India, India Uzbekistan Relations, Uranium Supply
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com