विज्ञापन

उत्तराखंड: हिमालय में फंसे 179 ट्रैकर्स... भारी बर्फबारी से बिगड़े हालात, रेस्क्यू जारी; 31 सुरक्षित निकाले गए

उत्तराखंड के उच्च हिमालय में भारी बर्फबारी से उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर के पिंडारी में 43 समेत 179 ट्रैकर्स फंस गए. मौसम साफ होते ही हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू शुरू किया गया. 31 ट्रैकर्स को सुरक्षित तरीके से हर्षिल आर्मी बेस लाया गया.

उत्तराखंड: हिमालय में फंसे 179 ट्रैकर्स... भारी बर्फबारी से बिगड़े हालात, रेस्क्यू जारी; 31 सुरक्षित निकाले गए
बर्फबारी के बीच पहाड़ों पर फंसे लोगों निकाला जा रहा है. (Photo: NDTV)

उत्तरकाशी हिमालय क्षेत्र में अलग-अलग माउंटेनिंग ट्रैकिंग रूट में करीब 136 ट्रैकर्स फंस गए हैं. बागेश्वर में करीब 43 ट्रैकर्स फंसे हुए हैं, जिनको निकालने का काम युद्ध स्तर पर जारी है. पिछले दो दिनों में उत्तराखंड के उच्च हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई है. इस वजह से 136 ट्रैकर्स और पर्वतारोही उत्तरकाशी में और 43 ट्रैकर्स और पर्वतारोही बागेश्वर के पिंडारी ग्लेशियर में फंस गए है. अब तक 31 ट्रैकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है. बाकी के बचे हुए ट्रैकर्स और पर्वतारोही को निकालने का काम लगातार जारी है.

दरअसल, हाई एल्टीट्यूड एक्सपीडिशन में 179 ट्रैकर्स के साथ कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. हालांकि, जिला प्रशासन का कहना है कि यह सभी सुरक्षित हैं लेकिन इनको निकालने का काम लगातार चल रहा है. शनिवार और रविवार को कुछ हिमालय क्षेत्र में जबरदस्त बर्फबारी हुई थी. इस वजह से यह ट्रैकर्स और पर्वतारोही फंस गए. सोमवार को जैसे ही मौसम साफ हुआ, सुबह हेलीकॉप्टर के जरिए इनका रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. उत्तरकाशी जिला प्रशासन का कहना है कि अभी 31 ट्रैकर्स को सुरक्षित हर्षिल आर्मी बेस कैंप में लाया गया है.

जिला प्रशासन की टीमें हर्षिल से लगातार हेली रैकी कर ट्रैकर्स की लोकेशन और मौसम की स्थिति का जायजा ले रही हैं. मौसम अनुकूल होने पर हेलीकॉप्टर के जरिए ट्रैकर्स को सुरक्षित स्थानों तक लाने की कोशिश की जा रही है.

प्रशासन के मुताबिक, सभी ट्रैकर्स सुरक्षित हैं. उनके लिए भोजन, पानी, जरूरी दवाइयों और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है. प्रशासन की प्राथमिकता सभी लोगों को सुरक्षित तरीके से उच्च हिमालय से नीचे लाना है.

रेस्क्यू अभियान में SDRF, पुलिस, प्रशासन एवं अन्य संबंधित टीमें एक्टिव हैं. हर्षिल क्षेत्र को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए प्रमुख समन्वय केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में आधी रात उड़ी लोगों की नींद, उत्तरकाशी में हिली धरती, 4.2 तीव्रता का आया भूकंप

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने एनडीटीवी को जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 31 ट्रैकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है. इसके अलावा अन्य पर्वतरोही और ट्रैकर्स को निकालने का काम जारी है. रेस्क्यू टीम में एसडीआरएफ और एसडीआरएफ, पुलिस ,नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ माउंट ट्रेनिंग, वन विभाग और सेना की टीमें में लगी हुई है.

  • कालिंदी बेस कैंप में कुल 18 ट्रैकर्स फंसे: 5 बेंगलुरु के लोग + 13 सपोर्टिंग स्टाफ
  • ऑडेंस कोल पास बेस कैंप में कुल 29 ट्रैकर्स फंसे: 5 भारतीय + 23 सपोर्टिंग स्टाफ 
  • माउंट भागीरथी II ट्रैक रूट में कुल 20 ट्रैकर्स फंसे हुए हैं.
  • तपोवन बेस कैंप (माउंट शिवलिंग) में कुल 5 ट्रैकर्स फंसे: 2 विदेशी + 3 सपोर्टिंग स्टाफ
  • माउंट सतोपंथ में कुल 8 ट्रैकर्स फंसे: 5 सदस्य + 3 सपोर्ट स्टाफ
  • माउंट सुदर्शन में कुल 7 ट्रैकर्स फंसे: 4 विदेशी + 3 सपोर्टिंग स्टाफ

हिमालय में मौसम तेजी से बदल रहा है. ऐसे में प्रशासन की टीमें ट्रैकर्स और उनके गाइडों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं और उनकी स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल सभी के सकुशल होने की जानकारी है. प्रशासन का पूरा फोकस रेस्क्यू ऑपरेशन को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने पर है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himalaya, Uttarkhand, Snow Fall, Harshil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com