विज्ञापन

UP के मुजफ्फरनगर में बिजली के खंभे से टकराने के बाद कार में आग लगी, छह युवकों की मौत

मुजफ्फरनगर जिले में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जगाहेड़ी गांव के पास एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर और बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई. कार में सवार छह युवक अंदर ही फंस गए और जिंदा जल गए. सभी मृतक हरियाणा के हिसार के रहने वाले थे और हरिद्वार जा रहे थे.

UP के मुजफ्फरनगर में बिजली के खंभे से टकराने के बाद कार में आग लगी, छह युवकों की मौत
सांकेतिक तस्वीर
NDTV

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शामली राजमार्ग पर एक कार के बिजली के खंभे से टकराने के बाद उसमें आग लग गई. इस हादसे में छह लोग जिंदा जल गए. पुलिस ने यह जानकारी दी है. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अक्षय संजय ने बताया, "सूचना मिलने पर दमकल टीम के साथ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया."

उन्होंने बताया कि कार में सवार लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि शुरूआती जानकारी के अनुसार, ये लोग कार से हरियाणा के हिसार से हरिद्वार जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.

कार में आग लगने के बाद लोग अंदर ही फंस गए

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार में आग लगने के बाद उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए. पुलिस के मुताबिक जो जिंदा जल गए थे, उनकी पहचान हरियाणा के हिसार के राहुल (22), अंकित (21), साहिल (ड्राइवर, 22), अजय (22), एक र्ओर अंकित (22) और अमन (19) के रूप में हुई है.

पुलिस के मुताबिक, उनकी कार पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर तितवी थानाक्षेत्र में जगाहेड़ी गांव के पास तड़के चार बजे 'डिवाइडर' और बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई. वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी.

कैसे हुई दुर्घटना?

पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची एवं बचाव अभियान शुरू किया. उन्होंने कहा कि सभी छह लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है. आशंका है कि तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर तथा बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे शव, गाड़ी की टैंकर से टक्कर में 7 लोगों की और चली गई जान, 3 गंभीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Muzzafarnagar, UP News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com