विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2017

अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस का भारत दौरा आज से, अहम रक्षा समझौते पर लगेगी मुहर !

अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस आज से भारत दौरे पर हैं. बता दें कि ट्रंप के के राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहला मौका है कि अमेरिका का कोई मंत्री भारत आ रहा है.

अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस का भारत दौरा आज से, अहम रक्षा समझौते पर लगेगी मुहर !
अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस (फाइल फोटो)
  • अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस आज से भारत दौरे पर
  • पीएम मोदी, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से करेंगे मुलाकात
  • भारत और अमेरिका में हो सकते हैं कई रक्षा समझौते
नई दिल्ली: अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस आज से भारत दौरे पर हैं. बता दें कि ट्रंप के के राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहला मौका है कि अमेरिका का कोई मंत्री भारत आ रहा है. मैटिस के भारत दौरे से कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत और अमेरिका के बीच अहम रक्षा समझौते होंगे. भारत की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपने अमेरिकी समकक्ष से बातचीत करेंगी.

यह भी पढ़ें: अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

उम्मीद है कि इस मुलाकात में दोनों देशों के सैन्य संबंधों को बढ़ाने के बारे में बातचीत होगी. मैटिस से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मुलाकत करेंगे.अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस के भारत दौरे से अहम रक्षा समझौते पर मुहर लग सकती है. माना यह भी जा रहा है कि भारत में मैटिस की यात्रा के दौरान फाइटर जेट एफ-16, ड्रोन डील के अलावा अफगानिस्तान को लेकर सुरक्षा की साझा चिंताओं का मुद्दे पर चर्चा होगी.  


VIDEO: यूएस ने आईएसआईएस ठिकाने पर गिराया सबसे बड़ा बम, जारी हुआ वीडियो
वहीं, मैटिस के भारत दौरे के संबंध में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय के हवाले से कहा गया है कि मैटिस का भारत दौरा दोनों देशों के लिए बेहद अहम और प्रभावशाली होगा. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Defense Minister, James Mattis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com