RO-ARO Pre-Exam: यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन (UP Public Service Commission ) ने सोमवार को एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 22 दिसंबर 2024 को प्रस्तावित समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के प्री एग्जाम से पहले एक बड़ा और अहम बदलाव कर दिया है. आयोग ने अपनी वेबसाइट पर जारी नोटिस में प्रारंभिक परीक्षा में होने वाले दो एग्जाम की जगह अब एक ही पेपर कराए जाने का फैसला लिया है. यानी अब आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा में एक ही प्रश्नपत्र होगा.
दिसंबर में होने वाली प्रस्तावित परीक्षा से पहले आयोग ने बड़ा फैसला लिया है. बता दें कि पहले दो-दो घंटे के दो पेपर आयोजित कराए जाते थे लेकिन अब दो प्रश्नपत्र की जगह आयोग ने तीन घंटे की अब एक ही परीक्षा कराने का बड़ा फैसला लेते हुए बदलाव कर दिया है. आयोग द्वारा दो की जगह एक ही परीक्षा कराए जाने के बदलाव से साथ ही दो की जगह अब तीन घंटे का एक ही एग्जाम होगा. अब तीन घंटे अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए मिलेंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा के अब एक ही प्रश्नपत्र होंगे. पहले सामान्य अध्ययन और हिंदी के दो अलग-अलग प्रश्नपत्र होते थे लेकिन अब दो की जगह तीन घंटे का एग्जाम होगा. कुल दो सौ मार्क्स का तीन घंटे का एक ही पेपर अब होगा. अब एक प्रश्नपत्र में ही सामान्य अध्ययन के टोटल 140 और हिंदी के टोटल 60 प्रश्न होंगे. यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन की वेबसाइट पर इस बड़े बदलाव की जानकारी परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय द्वारा जारी की गई है.
गौरतलब है कि 11 फरवरी को लोक सेवा आयोग द्वारा कराई गई आरओ और एआरओ के पेपर को लीक होने के बाद शासन ने इसे रद्द कर दिया था. अब दोबारा 22 दिसंबर 2024 को ये प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित है. फरवरी में पेपर कैंसिल होने के बाद आयोग ने दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया था. आयोग के कैलेंडर में यह परीक्षा 22 दिसंबर को फिलहाल प्रस्तावित है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं