समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव (Devendra Singh Yadav) रविवार रात एक सड़क हादसे का शिकार हो गए. उनकी कार को तेज रफ्तार ट्रक चालक ने एक जोरदार टक्कर मारी और उसके बाद लगभग आधा किलोमीटर तक कार को घसीटते हुए ले गया. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें ये पूरा हादसा कैद हुआ है. हादसे के वीडियो में देखा जा सकता है कि ये टक्कर कितनी जोरदार थी. राहत की बात है कि हमले में देवेंद्र सिंह यादव बाल-बाल बच गए. वहीं पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है. ये सड़क हादसा है या कोई सोची-समझी साजिश पुलिस ये पता लगाने में जुट गई है.
#WATCH A truck dragged the car of SP District President Devendra Singh Yadav for about 500 meters in UP's Mainpuri pic.twitter.com/86qujRmENr
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 8, 2022
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि गाड़ी को 500 मीटर से अधिक तक घसीटा गया. वहीं आरोपी को पकड़ लिया गया है. मैनपुरी एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि समाजवादी पार्टी नेता की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसके बाद गाड़ी को 500 मीटर से अधिक तक घसीटा गया. इटावा से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले की जांच जारी.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 15 फीसदी पहुंचा, कोरोना के 2423 नए मामले सामने आए
बताया जा रहा कि सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव पार्टी कार्यालय से अपने घर लौट रहे थे. जिस समय ये टक्कर हुई. वहीं घटना के समय सड़क पर काफी लोग मौजूद थे. जिन्होंने उनकी मदद की और उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला.
VIDEO: बाटला हाउस से संदिग्ध ISIS आतंकी गिरफ्तार, छात्र के परिवार ने NIA के आरोपों को किया खारिज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं