विज्ञापन

यूपी में बिजली महंगी होगी, फ्यूल सरचार्ज 10 प्रतिशत बढ़ाया गया

Electricity Price Hike: दूध, पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सीएनजी के दाम बढ़ने के बाद अब उत्तर प्रदेश में बिजली के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं. यूपी में अब बिजली महंगी हो गई है. उपभोक्ता अगले महीने यानी कि जून से बढ़ा हुआ बिल देने के लिए तैयार हो जाएं.

यूपी में बिजली महंगी होगी, फ्यूल सरचार्ज 10 प्रतिशत बढ़ाया गया
Electricity Price Hike: उत्तर प्रदेश में महंगी हुई बिजली.
  • यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बिजली के दाम बढ़ा दिए हैं. फ्यूल सरचार्ज में 10% की वृद्धि की हुई है
  • जून के बिजली बिल में उपभोक्ताओं को हर 100 रुपये के बिल पर 10 रुपये अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज देना होगा
  • बिजली महंगी होने का कारण बिजली उत्पादन और खरीद में बढ़ी हुई लागत तथा ईंधन कीमतों में वृद्धि है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दूध, पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सीएनजी के दाम बढ़ने के बाद अब बिजली भी महंगी हो गई. UP में बिजली संकट के बीच उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगने जा रहा है. यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बिजली के दाम बढ़ा दिए हैं. UPPCL ने फ्यूल सरचार्ज 10 प्रतिशत का इजाफा किया है. जून के बिजली बिल में उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगने वाला है. मार्च महीने के 10 प्रतिशत बकाया की वसूली जून में की जाएगी.

100 रुपये के बिजली बिल पर लगेंगे 10 रुपये एक्स्ट्रा

यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अब तक का सबसे ज्यादा फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया गया है.अब प्रति 100 रुपये के बिजली बिल पर यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को 10 रुपये अतिरिक्त चुकाना होगा. बता दें कि ये चार्ज हर महीने बिजली के बिल में लगकर आता है. इस बार ये शुल्क 10 प्रतिशत आएगा. जून का बिल ज्यादा चुकाना होगा. माना जा रहा है कि UPPCL जून के बाद के महीनों में भी फ्यूल सरचार्ज बढ़ा सकता है. 

जून 2026 में UP में बिजली 10% महंगी हो जाएगी

  • यह कोई नया आदेश नहीं है, बल्कि जनवरी 2025 से चली आ रही एक प्रक्रिया है
  • यह बढ़ोतरी मार्च 2026 महीने के लिए 10% ‘फ्यूल एंड पावर परचेस एडजस्टमेंट सरचार्ज' (FPPAS) के कारण है, जिसे जून 2026 के बिल में जोड़ा जाएगा
  • UP विद्युत नियामक आयोग ने 8 जनवरी 2025 को जारी एक अधिसूचना के माध्यम से यह नियम बनाया था कि किसी एक महीने का FPPAS चौथे महीने के बिल में जोड़ा जाएगा

Latest and Breaking News on NDTV

पेट्रोल-डीजल के बाद अब बिजली भी महंगी

दूध, पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सीएनजी के दाम बढ़ने के बाद अब उत्तर प्रदेश में बिजली के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं. यूपी में अब बिजली महंगी हो गई है. अगले महीने यानी कि जून का हिल अब बढ़ा हुआ आएगा. यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बिजली बिल में 10 प्रतिशत एक्ट्रा सरचार्ज लगाने का फैसला किया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी

बिजली मगंही फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी की वजह से हुई है. जून के बिजली बिल में बढ़ा हुआ चार्ज लगकर आएगा. अब बिजली के नियमित बिल के साथ ही 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा चार्ज उपभोक्ताओं को बिजली विभाग को देना होगा. सरकार के इस फैसले के राज्य के लाखों घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ता प्रभावित होंगे.

UP में क्यों बढ़ाए बिजली के दाम?

बिजली विभाग के मुताबिक, बिजली बनाने और इसकी खरीद में आने वाली अतिरिक्त लागत की वजह से फ्यूल सरचार्ज लगाया गया है, ताकि इसकी भरपाई की जा सके. मिडिल ईस्ट संकट के बीच फ्यूल की कीमतें आसमान छू रही हैं. पेट्रोल-डीजल समेत अन्य चीजें के दामों में बढ़ोतरी की गई है. इस बीच यूपी में अब बिजली के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं.


     

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com