हापुड़ में पुलिस और गौ-तस्कर बदमाशों में सोमवार को हुई मुठभेड़ ने हापुड़ पुलिस के लिए फजीहत का सबब बन गई. फजीहत इसलिए हो रही है, क्योंकि मुठभेड़ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वीडियो बनाते समय कहा जा रहा है कि पिस्टल दूसरे हाथ में पकड़ो और लाइट को सही से मारो. 11 सेकेंड के वायरल हो रहे इस वीडियो में पिस्टल दूसरे हाथ में पकड़ो कहे जाने के बाद साफ दिख रहा है कि दारोगा जी जैसे कैमरा लाइट का फोकस पड़ता है.
लाइट्स! कैमरा! एक्शन!
— UP Congress (@INCUttarPradesh) February 27, 2023
क्या शासन! क्या प्रशासन! फोटोबाज़ी सबके सिर चढ़ कर बोल रही।
अब ये हापुड़ पुलिस का ही देख लीजिये! एक मुठभेड़ के बाद अच्छी फोटो के लिये कितनी परेशान है।
माने काम ढंग से हो या नहीं। फोटो जबर होनी चाहिये। pic.twitter.com/TPTZoVsmDr
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दरोगा एक दम से अपनी पिस्टल निकालकर खड़े हो जाते हैं और लाइट का भी फोकस पुलिसकर्मियों और बदमाशों की तरफ किया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर पुलिस को कठघरे में खड़ा किया. साथ ही कांग्रेस ने तंज कसा और लिखा : लाइट्स! कैमरा! एक्शन! क्या शासन! क्या प्रशासन! फोटोबाज़ी सबके सिर चढ़ कर बोल रही. अब ये हापुड़ पुलिस का ही देख लीजिये! एक मुठभेड़ के बाद अच्छी फोटो के लिये कितनी परेशान है. माने काम ढंग से हो या नहीं. फोटो जबर होनी चाहिए.
हापुड़ में एनकाउंटर के बाद फोटोशूट के दौरान कैमरा, लाइट और किरदारों में समन्वय नहीं बन पा रहा. वहीं, कई और भी यूजर्स ने इसी तरह की पोस्ट की है. हापुड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच हर दूसरे दिन मुठभेड़ हो रही है. बीते 15 दिनों में पुलिस अब तक कई मुठभेड़ बदमाशों से कर चुकी है. हापुड़ के बाबूगढ़ में बीते दो दिन लगातार खेतों में गौकशी घटना सामने आई, जिसके बाद अलर्ट हुई पुलिस ने तीसरे दिन मुठभेड़ कर दो गौतस्करों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के गोली पैर में लगी. जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं