उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में रामपुर के कारोबारी शहज़ाद को मुरादाबाद से किया गिरफ़्तार किया है. पकड़ा गया कारोबारी भारत पाकिस्तान के बीच कॉस्मेटिक, कपड़े, मसाले का अवैध रूप से कारोबार करता था. बताया जा रहा है कि इसी की आड़ में शहजाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए भी काम कर रहा था. शहजाद की पत्नी राजिया ने कहा कि उनका पति कोई पाकिस्तानी जासूस नहीं हे. उन्होंने, 'मेरे पति बेकसूर हैं, वो तो कपड़े का काम करते हैं. ऐसा ही काम दूसरे लोग भी यहां करते हैं. वे भी पाकिस्तान के साथ व्यापार कर रहे हैं.'
एटीएस उत्तर प्रदेश को विश्वस्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि शहज़ाद नाम का एक व्यक्ति भारत-पाकिस्तान की सीमा पर तस्करी का कार्य कर रहा है, जिसे पाकिस्तानी एजेंसी ISI का संरक्षण मिला हुआ है. शहज़ाद, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी कर रहा है और देश-विरोधी गतिविधियों में भी शामिल है. इस सूचना को यूपी एटीएस द्वारा खंगालने पर पता चला कि शहजाद रामपुर में रहता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस के मुताबिक, शहजाद बीते कई वर्षों से पाकिस्तान जाता-आता है और चोरी-छिपे भारत व पाकिस्तान के बीच कॉस्मेटिक्स, कपड़े, मसाले व अन्य सामान अवैध रूप से सीमा पार लेकर आता-जाता है और इसकी आड़ मे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करता है. शहजाद का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट्स से अच्छे संबंध हैं, जिनसे वह लगातार संपर्क में है.
यूपी पुलिस के मुताबिक, शहजाद ने भारत की सुरक्षा से जुड़ी खुफिया जानकारियां पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एजेंट्स को साझा भी की हैं. इस सूचना के पुख्ता होने पर थाना- एटीएस, लखनऊ पर मु.अ.सं.-04/25, धारा-148, 152 बीएनएस रजिस्टर किया गया है. एटीएस की जांच से यह भी सामने आया है कि शहजाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के कहने पर कई बार भारत में मौजूद उनके एजेंट्स को पैसे भी उपलब्ध कराता था.
शहजाद रामपुर व उत्तर प्रदेश के कई हिस्सो से भी लोगों को तस्करी की आड़ में ISI के लिए काम करने के उद्देश्य से पाकिस्तान भिजवाता था. इन लोगों के वीजा आदि का इंतजाम भी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एजेन्ट्स द्वारा करवाया जाता था. शहजाद ने भारत के खिलाफ जासूसी करने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट्स को भारतीय सिम भी उपलब्ध करवाए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं