विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2019

पुलवामा हमला: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने पर UP शिक्षा विभाग के अधिकारी सस्पेंड

पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने के मामले में उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग के अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है.

पुलवामा हमला: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने पर UP शिक्षा विभाग के अधिकारी सस्पेंड
प्रतीकात्मक फोटो
  • यूपी शिक्षा विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई
  • पुलवामा हमले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला
  • अधिकारी के घर के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर:

पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने के मामले में उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग के अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है. घटना मुजफ्फरनगर जिले की है. अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार के मुताबिक बेसिक शिक्षा अधिकारी डी के यादव के खिलाफ जिला अधिकारियों की सिफारिश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने ये फैसला लिया है. यादव ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले के संबंध में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिसके बाद यादव के खिलाफ शिकायतें आईं और कुछ लोग शिक्षा विभाग के अधिकारी के घर के बाहर प्रदर्शन भी करने लगे.के लिए जुट गए.  

पुलवामाः आतंकी हमले के बाद अटारी-वाघा सीमा से माल का आयात बंद, अब उठी यह मांग

प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि यादव की टिप्पणी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इस बारे में राज्य सरकार के पास जानकारी भेजी. जिसके बाद डी के यादव को सस्पेंड किया गया. बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा नें सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया था. जिसकी वजह से 40 जवान शहीद हो गए थे.  

पुलवामा आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने अब तक कब, कहां और क्या- क्या कहा

पुलवामा हमले के बाद दोनों देशों के बीच का तनाव बढ़ा हुआ है. सरकार ने इसके खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है. 18 अलगाववादियों और 155 नेताओं का सुरक्षा कवर हटा दिया. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के करीबी वाहिद मुफ्ती और पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल भी शामिल हैं. इसके अलावा अमेरिका, सऊदी अरब समेत कई देशों ने आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई में सहयोग की बात कही थी. फिलहाल भारत सरकार ने फैसला किया है कि भारत की ओर से जाने वाली नदियों का पानी पाकिस्तान जाने से रोका जाएगा. 

Video: शहीद मानेश्वर बसुमात्री के घर में कोई कमाने वाला नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pulwama Attack, Pulwama Terror Attack, CRPF, UP Basic Siksha Adhikari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com