विज्ञापन

रामनवमी पर CM योगी का बड़ा फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगी छुट्टी

यूपी में रामनवमी पर 26 के साथ अब 27 मार्च को भी छुट्टी रहेगी. सीएम योगी ने मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है.

रामनवमी पर CM योगी का बड़ा फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगी छुट्टी
  • CM योगी ने रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च के साथ 27 मार्च को भी UP में सरकारी छुट्टी घोषित की है
  • छुट्टी बढ़ाने की वजह अयोध्या समेत प्रदेश के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और है
  • 27 मार्च की छुट्टी से सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी

रामनवमी पर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और आस्था को देखते हुए सीएम योगी ने छुट्टी का दायरा बढ़ा दिया है. अब 26 मार्च के साथ-साथ 27 मार्च को भी उत्तर प्रदेश में सरकारी छुट्टी रहेगी. मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ की सुविधा को देखते हुए यह बड़ा निर्णय लिया गया है. पूर्व में निर्धारित 26 मार्च की छुट्टी के साथ-साथ अब अगले दिन भी सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे.

क्यों लिया छुट्टी कै फैसला?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला मुख्य रूप से अयोध्या सहित प्रदेश के तमाम बड़े शक्तिपीठों और मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए लिया है. प्रशासन का मानना है कि रामनवमी पर लाखों की संख्या में भक्त अयोध्या पहुंचते हैं. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं को दर्शन में असुविधा न हो, इसके लिए छुट्टी बढ़ाना जरूरी था. सरकार से लोगों ने भी इसकी मांग की थी.

अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सीएम योगी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रामनवमी के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए. 24 घंटे दर्शन की व्यवस्था, पीने के पानी, मेडिकल कैंप और सुगम यातायात के लिए पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है.

यह भी पढ़ें: USS अब्राहम लिंकन पर 101 मिसाइलों से ईरान ने किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप के कबूलनामा के पीछे क्या रणनीति?

अब चार दिन की मिलेगी छुट्टी

योगी सरकार के इस ऐलान के बाद प्रदेशवासियों को एक लंबा वीकेंड मिल रहा है.
26 मार्च (गुरुवार): अष्टमी और रामनवमी का अवकाश.
27 मार्च (शुक्रवार): रामनवमी का सार्वजनिक अवकाश.
28 मार्च (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार (बैंक और कई कार्यालयों की छुट्टी).
29 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश.

यह भी पढ़ें: आदेश पारित किया तो CJI के भाई को लगा दिया फोन, भड़कते हुए चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने पूछा- 'आपकी हिम्मत कैसे हुई?'

लेखक के बारे में
img
रनवीर सिंह
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramnavami 2026, Ramnavami Kab Hai 2026, Ramnavami Puja Vidhi, CM Yogi, CM Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com