उत्तर प्रदेश विधान परिषद (UP MLC Elections) की 12 सीटों के लिए चुनाव का कार्यक्रम बुधवार को घोषित कर दिया गया. परिषद की इन 12 सीटों पर निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल आगामी 30 जनवरी को पूरा हो रहा है. इनमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, विधान परिषद के सभापति रमेश यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी शामिल हैं. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक विधान परिषद की इन 12 सीटों के चुनाव के लिए अधिसूचना आगामी 11 जनवरी को जारी होगी और 18 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. 19 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 21 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. मतदान 28 जनवरी को होगा और उसी दिन शाम को मतगणना भी की जाएगी.
EVM बैन कर बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली याचिका SC में खारिज
गौरतलब है कि विधानसभा सदस्यों की मदद से निर्वाचित होने वाले 12 विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल आगामी 30 जनवरी को पूरा हो रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार विधानसभा सदस्यों की संख्या बल के आधार पर भाजपा इनमें से 9 या 10 सीटें जीत सकती है.
-
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
Video: देश-प्रदेश : एमपी में मंत्रिमंडल विस्तार कल, राम मंदिर के नींव निर्माण में अड़चन
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं