UP Election Results : किसान आंदोलन (Kisan Andolan) देखते हुए यह माना जा रहा था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा और सत्ता भी उसके हाथ से फिसल सकती है, लेकिन बीजेपी आखिरी वक्त पर हवा का रुख अपने पक्ष में करने में सफल रही. वेस्ट यूपी (West UP Election) में 15 सीटें हारने के बावजूद करीब 70 फीसदी विधानसभा क्षेत्रों में उसने जीत हासिल की. वहीं समाजवादी पार्टी (SP) और आरएलडी (RLD) के यहां बीजेपी का सूपड़ा साफ करने के मंसूबे कामयाब नहीं हुए. बीजेपी (BJP) ने आगरा, मथुरा, गाजियाबाद और गौतम बौद्ध नगर जैसे जिलों में सभी सीटों पर जीत हासिल की, वहीं सपा गठबंधन ने मुरादाबाद, शामली में सभी सीटें जीतीं. बीजेपी जाट बाहुल्य शामली जिले की सभी तीन सीटों पर हार गई, इसमें थाना भवन से एक मौजूदा मंत्री सुरेश राणा की सीट शामिल है. माना जा रहा है कि अमित शाह समेत कई बीजेपी नेताओं का आखिरी वक्त में डोर टू डोर कंपेन, जाट नेताओं के साथ अमित शाह की बैठक और धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण वो अहम वजहें रहीं, जिससे वेस्ट यूपी में बीजेपी फिर कामयाबी हासिल कर सकी.
मुरादाबाद, रामपुर औऱ संभल में सपा गठबंधन को सफलता
मेरठ की सात सीटों में से 4 और मुजफ्फरनगर की 6 सीटों में से चार शामिल हैं. बीजेपी को मुरादाबाद की सभी छह सीटों, रामपुर और संभल, दोनों जिलों की चार में से तीन सीटों पर भी हार का सामना करना पड़ा. 2017 में वेस्ट यूपी के 24 जिलों की 126 सीटों में से बीजेपी ने 100 (79 फीसदी) सीटें जीती थीं. इस बार उसने 85 सीटें (67 फीसदी) अपनी झोली में डालीं. इस बार सपा और रालोद ने 126 सीटों में से 41 (32 फीसदी) पर जीत हासिल की. जयंत चौधरी की अगुवाई वाली रालोद, जो 2017 के चुनावों में एक सीट पर सिमट गई थी, इस बार 33 सीटों पर लड़ी और उनमें से आठ पर जीत हासिल की. यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में बीजेपी गठबंधन ने उत्तर प्रदेश की 403 में से 322 सीटों पर जीत हासिल की थी. इस बार बीजेपी को अकेले 255 सीटों पर जीत मिली. सपा गठबंधन ने 125 सीटों पर जीत पाई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शहरी क्षेत्र में फिर आगे निकली बीजेपी
गाजियाबाद में एक और मंत्री अतुल गर्ग ने 1 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की. बीजेपी ने आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर जैसे जिलों में सभी सीटें झटक लीं. ऐसे में किसान आंदोलन का प्रभाव बेहद कम ही चुनाव में देखा गया. बीएसपी, कांग्रेस और अन्य दलों को यहां एक भी सीट हासिल नहीं हो सकी.
यूपी के 24 जिलों में 126 विधानसभा सीटों को आमतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश माना जाता है.
वेस्ट यूपी में ये 24 जिले
ये 24 जिले हैं आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, मुजफ्फरनगर, शामली, गौतम बुद्ध नगर, अमरोहा, बदायूं, बरेली, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, हाथरस, एटा, कासगंज और फिरोजाबाद. इन सीटों पर राज्य में सात दौर के चुनाव के पहले तीन चरणों में मतदान हुआ था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं