उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने अपना प्रचार तेज कर दिया है. इस बीच शुक्रवार को जालौन के माधौगढ़ में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने योगी आदित्यनाथ की सरकार पर जमकर निशाना साधा. वह महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार को घेरते नजर आए.
उन्होंने कहा कि पहले चरण से ही हमने बढ़त बना ली है और दूसरे चरण से हमने शतक (जीत का ) बना लिया है. तीसरे चरण और चौथे चरण का मतदान होगा, उसमें भी हम भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे. उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के मतदान के बाद जो लोग गर्मी निकालते फिर रहे हैं, उनके समर्थक और नेता पहले चरण में ही ठंडे पड़ गए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के लोगों के साथ धोखा हुआ है. उन्होंने कहा कि ये सरकार एमएसपी भी लागू नहीं दिलवा पाई. धान की लूट हो गई. महंगाई इतनी बढ़ गई है कि जिसकी कोई कल्पना नहीं की जा सकती. किसान खाद लेने गए तो उसमें 5 किलो की चोरी हो गई. उन्होंने बेरोजगारी को लेकर भी सरकार को घेरा.
यूपी के गन्ना मंत्री सुरेश राणा को चुनाव आयोग ने झटका दिया, पुनर्मतदान की अर्जी खारिज
उन्होंने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा जी कह रहे हैं कि हमने तो 70 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरियां दी हैं. दो करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया है. आखिर किस युवा को रोजगार मिला. किसको नौकरी दे दी. बीजेपी के लोगों ने हमारे देश को नहीं बढ़ाया, बल्कि बड़े-बड़े कारोबार और लोगों को दे दिया. उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनेगी तो घरेलू बिजली का बिल 300 यूनिट तक माफ होगा. सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाली बिजली भी किसानों के लिए माफ होगी. किसानों को बिना ब्याज पर लोन मिलेगा.
नीचे वीडियो लगाने के लिए ये भी देखें-सियासी रण में मुलायम सिंह यादव, करहल में अखिलेश यादव के लिए किया प्रचार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं